मानसून में इन 5 तरीकों से करें देसी घी का इस्तेमाल, त्वचा और बाल भी रहेंगे स्वस्थ

मानसून में त्वचा और बालों की कई समस्याओं के लिए देसी घी फायदेमंद हो सकता है। जानें इसे मानसून में कैसे इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इन 5 तरीकों से करें देसी घी का इस्तेमाल, त्वचा और बाल भी रहेंगे स्वस्थ


How To Apply Ghee To Your Body: सेहत के लिए देसी घी बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बनाए रखने में भी देसी घी फायदेमंद है। इसके सेवन से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए हर मौसम में यह डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी देसी घी फायदेमंद होता है। खासकर बरसात के मौसम में इसे त्वचा और बालों पर इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद है। मानसून में होने वाली समस्याओं को कंट्रोल करने में देसी घी फायदेमंद होता है। इसे आप कई तरह से शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानें मानसून में देसी घी कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

ghee

मानसून में देसी घी इस्तेमाल करने के तरीके- How To Use Desi Ghee In Monsoon

फटी-एड़ियों पर लगाएं- Crack Heels

मानसून में कई लोगों को फटी-एड़ियों की समस्या हो जाती है। इसके कारण पैरों में जलन और दर्द होने लगता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप देसी घी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात में सोते समय थोड़ा सा देसी घी एड़ियों पर लगाना है। इसे रातभर कपड़े से ढ़ककर सो जाए। सुबह जब आप उठेंगे, तो आपको काफी फर्क नजर आएगा। 

हेयर मास्क में मिलाएं- Mix In Hair Mask

बरसात के मौसम में कई लोगों के बाल रूखे और बेजान भी हो जाते हैं। इस समस्या को आप देसी घी से कम कर सकते हैं। अगर आपको सिर में खुजली या ड्राई हेयर की समस्या है, तो घी को हेयर मास्क में मिलाकर लगाएं। आप होममेड किसी भी हेयर मास्क में थोड़ा सा घी मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद बनेंगे। इसे आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले स्किन पर लगाएं घी, ये 8 समस्याएं होंगी दूर

चेहरे पर मसाज करें- Use For Face Massage

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप देसी घी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे के रूखेपन को कम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक भी आएगी। देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको घी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके इस्तेमाल के लिए नहाने से 20 मिनट पहले भी इसे चेहरे पर मसाज करें। चेहरा धोने के बाद आपको काफी फर्क महसूस होगा। 

स्कैल्प में मसाज करें- Scalp Massage

मानसून में सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में भी आप देसी घी स्कैल्प में लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प का इंफेक्शन कम होता है। ड्राईनेस के कारण हुई स्कैल्प की खुजली दूर करने के लिए भी घी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें- Ghee for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर घी कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिससे मुलायम बनेगी स्किन

बॉडी मॉइस्चराइजर की तरह लगाएं- Use As Moisturizer

बरसात के मौसम में आप इसे बॉडी मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शरीर की खुसकी को दूर करने में मदद करेगा। इससे आपको ड्राई स्किन से राहत मिलेगी। 

अगर आप पहली बार देसी घी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

OMH Self Tried : बच्चे की घमौरियां ठीक करने के लिए आशु ने किया दही का इस्तेमाल, आप भी जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version