How To Eat Ghee As Per Ayurveda: भारत के ज्यादातर घरों में घी उनके दैनिक भोजन का एक खास हिस्सा है। खाने में घी डालना, रोटी पर लगाना या पुड़ियां बनाने दाल में छौंका लगाने जैसे अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। घी न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी घी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है, जिसे खाने से पाचन बेहतर रहता है, हार्ट से जुड़े जोखिम को कम किया जा सकता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है आदि। लेकिन, गलत तरीके से घी का सेवन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार घी खाने का सही तरीका क्या है?
आयुर्वेद के अनुसार घी कैसे खाएं?
आयुर्वेद में घी को सबसे अच्छा सोलिड फैट है, जो आपकी आंत को ठीक करना है, शरीर में अग्नि को बढ़ाता है और उम्र बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, घी आपके सेहते के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन यह आपके शरीर के लिए हैवी और ठंडा हो सकता है। इसलिए गर्म खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों के साथ मिलाकर इसे खाने से यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। घी का स्वाद हल्का मीठा होता है और यह पित्त को संतुलित करने में मदद करता है। इसलिए, इसे पित्त काल के दौरान सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे के बीच लेना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे, खाली पेट या खाना खाने के आखिर में कभी भी घी का सेवन न करें। इसके साथ ही, ज्यादा मात्रा में या गलत समय पर घी खाने से अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर घी खाने से आपको अपच की समस्या हो जाए तो आप सौंठ के साथ छाछ पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए रोजाना कितनी घी खानी चाहिए? जानें डाइटिशियन से
घी खाने के फायदे
- घी खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है
- घी का सेवन आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है
- घी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है
- घी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं
- घी आपके स्किन को स्वस्थ रखता है
- घी का सेवन आपको हाइड्रेटेड रखता है .
- घी खाने से बालों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ कम होता है
- आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए घी का सेवन फायदेमंद है
- घी खाने से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है
View this post on Instagram
आयुर्वेद में घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पाचन को बेहतर रखने और किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप जरूरी है कि आप इसका सेवन सही तरह से करें और खाली पेट घी खाने से बचें।
Image Credit: Freepik