
Which Is Healthier Coconut Oil or Ghee: आयुर्वेद में अधिकतर हर बीमारी का इलाज है। कहा जाता है कि आयुर्वेदिक बीमारियां देरी से असर करती हैं, लेकिन बीमारी को जड़ से खत्म कर देती हैं। आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के जरिये इलाज किया जाता है। आयुर्वेद में खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। कई ऐसी चीजें हैं जो गंभीर से गंभीर बीमारियों में भी असरदार होती हैं। इसी लिस्ट में घी और नारियल तेल को भी शामिल किया गया है। ये दोनों चीजें से व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल होती हैं। इनके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदा डॉक्टर वरलक्ष्मी यानमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें घी और नारियल तेल के फायदे।
जानें आयुर्वेद के अनुसार घी और नारियल तेल के फायदे- Health Benefits of Desi Ghee and Coconut Oil
घी और नारियल तेल दोनों ही हेल्दी वसा हैं जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए-
देसी घी के फायदे- Benefits of Desi Ghee
वात पित्त संतुलित होते हैं
देसी घी को गाय के दूध से तैयार किया जाता है। यह शरीर में वात पित्त बैलेंस रखने में मदद करता है।
पाचन अग्नि तेज होती है
घी के सेवन से पाचन अग्नि तेज होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे गट हेल्थ को फायदा होता है। साथ ही, इम्यूनिटी और मेमोरी बूस्ट होती है।
पेट और आंत के लिए फायदेमंद
घी में ब्यूटिरिक एसिड अधिक होता है। यह पेट और आंत को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- देसी घी से करें शरीर की मालिश, मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे
याददाश्त बढ़ती है
आयुर्वेद कहता है कि घी मेदो वर्धक है जिसका अर्थ है कि यह याददाश्त और दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है।
दवाओं में इस्तेमाल होना
घी आयुर्वेद के अनुसार सबसे अच्छा हेल्दी फैट्स है। इसके अनगिनत गुणों के कारण इसे कई दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल तेल के फायदे- Benefits of Coconut Oil
पित्त संतुलित रहता है
नारियल तेल पित्त को संतुलित रखने में फायदेमंद है। इससे शरीर में वात पित्त की समस्या नहीं होती और कई बीमारियों में मदद मिलती है।
पाचन अग्नि तेज होती है
इसके सेवन से भी पाचन अग्नि तेज होती है और पाचन स्वस्थ रहता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
नारियल तेल त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे आप सेवन के अलावा त्वचा और बालों की कई समस्याओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- देसी घी Vs सरसों का तेल, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
शरीर की सूजन कम होती है
शरीर की सूजन में भी नारियल तेल का सेवन करना फायदेमंद है। यह त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है।
कमजोरी दूर होती है
नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर है और यह कमजोरी दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में ऊर्जा और ताकत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है जो रोगाणुरोधी के रूप में कार्य करता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
इन बातों का रखें ध्यान
- नारियल तेल और घी दोनों ही ठंडी प्रकृति के होते हैं। नारियल का तेल ज्यादा कफ उत्तेजक है जबकि घी थोड़ा गर्म होता है।
- रोजाना खाना पकाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच घी या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका सेवन करना चाहिए।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version