Expert

धूप करना हमारे शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

घर में धूप करने को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना गया है। जानें यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
धूप करना हमारे शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


आपने अपनी मम्मी या दादी-नानी को घर में धूप करते तो जरूर देखा होगा। धूप करने के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को जलाकर उनके धुएं को पूरे घर में फेरा जाता है। कई लोग मानते हैं कि इससे वातावरण साफ होता है और मच्छर भी दूर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं धूप करना हमारे स्वस्थ्य के लिए भी फायदेमंद है? जी हां, आयुर्वेद में धूप करना सेहत को लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट (BAMS) चैताली राठौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे। 

dhoop

धूप करना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं- What Are The Benefits of Doop

धूप करने से वातावरण साफ होता है और सेहत को ये खास फायदे मिलते हैं-

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है- Blood Circulation

धूप करने से श्वाश नली साफ होती है। यह ब्लड फ्लो नॉर्मल रखने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी नॉर्मल रहता है। 

सूजन कम होती है- Reduce Inflammation

धूप में मौजूद प्राकृतिक जड़ी बूटियां धुएं के रूप में शरीर में जाती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए धूप करने से चोट ठीक होती है। इससे शरीर की सूजन कम होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें- तेज धूप में बाहर जाने से हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 4 समस्याएं, बचाव है जरूरी

चोट ठीक होती है- Heal Wound

धूप के लिए हल्दी गुग्गुलु, तुलसी नीम जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां इस्तेमाल होती हैं। ये जड़ी बूटियां चोट ठीक करने में मदद करती हैं। इनसे घाव जल्दी भरते हैं और चोट ठीक होने लगती है। 

खुजली ठीक होती है- Reduce Itching

धूप में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आपको शरीर में खुजली या त्वचा में इंफेक्शन है, तो अपने कमरे में धूप जरूर करें। इससे इंफेक्शन और एलर्जी ठीक होती है खुजली ठीक होती है। 

इंफेक्शन खत्म होता है- Reduce Infection

अगर आपको स्किन या किसी तरह का इंफेक्शन हैं, तो धूप करना आपके लिए फायदेमंद होगा। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन खत्म करेंगे जिससे इंफेक्शन धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। 

माइंड रिलैक्स होता है- Relax Mind

धूप के लिए इस्तेमाल हुई सभी जड़ी-बूटियां माइंड रिलैक्स रखने में भी मदद करती हैं। इसकी खुशबू से कमरे में फ्रेशनेस आती है। इससे कमरे में वातावरण और हवा भी साफ होती है। अगर आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी है तो धूप करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे। 

इसे भी पढ़ें- तपती धूप-गर्मी से ब्रेन और मेंटल हेल्‍थ कैसे प्रभाव‍ित होती है? डॉक्‍टर से जानें

वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होना- Reduce Viral Infection

धूप करने से कई तरह की बड़ी बीमारियों जैसे एलर्जिक राइनाइटिस, एलर्जिक कंडीशन ठीक होती हैं। इसके साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स, साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम, घाव, बुखार और कई तरह के वायरल इंफेक्शन भी खत्म करने में मदद मिलती है।

जानें धूप करने का सही तरीका क्या है? Right Way To Do Dhoopan In Home

धूप करने के लिए आपको गुग्गुलु, तुलसी (पवित्र तुलसी), नीम, सरसों, हींग, हल्दी, और काली मिर्च, उपले को एक साथ हवन कुंड में डाल सकते हैं। इस सभी चीजों को पाउडर के रूप में घी और एक बत्ती के साथ मिलाया जा सकता है। इसे जलाएं और पूरे घर में धुआं फैलाएं। 

अगर आपको श्वास से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको धूप करना अवॉइड करना चाहिये। इस बारे में और अधिक जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chaitali Rathod(BAMS) (@eterny_ayurveda)

Read Next

त्वचा के लिए लाभदायक हैं नीम के बीज, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version