Doctor Verified

सिर की मालिश के लिए ब्राह्मी तेल फायदेमंद क्यों होता है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

आयुर्वेद में ब्राह्मी तेल को सिर की मालिश करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर की मालिश के लिए ब्राह्मी तेल फायदेमंद क्यों होता है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से


Is Brahmi Oil Good For Your Hair: सिर दर्द से राहत पानी हो या बालों को मजबूत बनाना हो, सिर की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और सिर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। सिर की मालिश करने से थकावट कम होती है। इसके साथ ही, माइंड और बॉडी दोनों को रिलैक्स मिलता है। लेकिन इसके लिए सही हेयर ऑयल इस्तेमाल करना भी जरूरी है, जैसे कि ब्राह्मी का तेल। आयुर्वेद में ब्राह्मी का तेल सिर की मालिश के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इससे न सिर्फ सिरदर्द कम होता है बल्कि मस्तिष्क और बालों को कई फायदे मिलते हैं। सिर की मालिश के लिए ब्राह्मी का तेल सर्वश्रेष्ठ क्यों होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

1 (87)

ब्राह्मी तेल क्यों फायदेमंद है? Benefits of Brahmi Oil

आयुर्वेद में ब्राह्मी तेल को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह तेल माइंड, नर्व्स और स्कैल्प हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ब्राह्मी तेल से रोज मसाज करना न सिर्फ बालों के लिए फायदेंमंद है बल्कि इससे माइंड भी रिलैक्स होता है। इसे प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है, इसलिए पूरी तरह सेफ भी होता है।

ब्राह्मी तेल से सिर की मालिश करने के फायदे- Benefits of Hair Massage With Brahmi Oil

दिमाग शांत रखता है- Relax Mind

आयुर्वेद के मुताबिक ब्राह्मी तेल मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। इससे मालिश करने से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। इससे माइंड को रिलैक्स मिलता है और स्ट्रेस व एंग्जायटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे दिमाग को ताकत मिलती है और चिड़चिड़ापन भी कम होता है।

नींद की समस्या दूर होती है- Sleep Issues

अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो ब्राह्मी तेल से मसाज करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे मालिश करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और अधूरी नींद की समस्या नहीं होती है। आयुर्वेद में ब्राह्मी तेल को थेरेपी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से नींद से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- ब्राह्मी के पत्ते और आंवला से घर पर तैयार करें तेल, मोटे और घने होंगे बाल

हेयर ग्रोथ होती है- Hair Growth

बालों का झड़ना रोकने के लिए ब्राह्मी एक असरदार जड़ी-बूटी है। इसके तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। यह स्कैल्प को नमी देता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। ब्राह्मी तेल स्कैल्प में सर्कुलेशन इंप्रूव करता है जिससे बालों को झड़ना कम होता है।

बढ़ती उम्र में समस्या कम होना- Age Related Issues

ब्राह्मी का तेल बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं को कम करता है। इसे शिरोधारा, शिरो अभ्यंग, शिरो बस्ती के लिए फायदेमंद माना जाता है। उम्र बढ़ने पर होने वाली दिमाग से जुड़ी समस्याओं के लिए भी ब्राह्मी तेल फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- ब्राह्मी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

बालों की समस्याएं कम होती हैं- Hair Problems

बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए ब्राह्मी का तेल फायदेमंद माना जाता है। यह तेल ठंडा होता है और इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। इससे स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है और डैंड्रफ व सिर की खुजली कम होती है। ब्राह्मी तेल उम्र से पहले सफेद बाल की समस्या को कंट्रोल करता है। इससे पित्त दोष संतुलित होता है और बालों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ब्राह्मी तेल को हमेशा हल्का गर्म करके ही स्कैल्प मसाज के लिए इस्तेमाल करें। इससे 10 से 15 मिनट तक मसाज करें और आधे घंटे या रातभर के लिए लगा रहने दें।
  • हेयर हेल्थ इंप्रूव करने के लिए इसे सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प और ब्रेन हेल्थ दोनों को फायदा होगा।
  • अगर आप पहली बार इसे इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको कभी स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या रह चुकी है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इस्तेमाल करें।

FAQ

  • बालों के लिए ब्राह्मी के क्या फायदे हैं?

    बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए ब्राह्मी फायदेमंद मानी जाती है। इसका तेल ठंडा होता है और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह स्कैल्प की ड्राईनेस कम करता है और डैंड्रफ व सिर की खुजली कम करता है। यह उम्र से पहले बाल सफेद होने की समस्या भी कंट्रोल करता है। इससे पित्त दोष संतुलित होता है और बालों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। 
  • सिर की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

    आयुर्वेद के अनुसार सिर की मालिश के लिए ब्राह्मी तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे सिरदर्द, थकावट, स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। ब्राह्मी तेल से मालिश करने से सिर को ठंडक मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। 
  • ब्राह्मी हेयर ऑयल के क्या फायदे हैं?

    ब्राह्मी तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। यह स्कैल्प को नमी देता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। ब्राह्मी तेल स्कैल्प में सर्कुलेशन इंप्रूव करता है जिससे बालों को झड़ना कम होता है। 

 

 

 

Read Next

पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने तक, जानें आयुर्वेद में अतिबला के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Disclaimer

TAGS