Doctor Verified

पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने तक, जानें आयुर्वेद में अतिबला के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Atibala Health Benefits in Hindi: आयुर्वेद में अतिबला एक बेहतरीन औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदे, नुकसान और सेवन के तरीके से बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने तक, जानें आयुर्वेद में अतिबला के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Atibala Health Benefits in Hindi: कोरोना काल के बाद से न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में लोगों के बीच आयुर्वेद काफी मशहूर हो गया है। ज्यादातर लोग अपनी बीमारियों को ठीक करने और स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद में न सिर्फ बीमारी के अनुसार औषधियों के बारे में बताया गया है। बल्कि मौसम के अनुसार भी अलग-अलग जड़ी बूटियों के बारे में बताया गया है, जो न सिर्फ शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि बीमारियों को होने से भी बचाने में मदद करता है। लेकिन, आयुर्वेद में ऐसे कई हर्ब्स के जो हमारे आसपास तो मौजूद होते हैं, लेकिन हमें उनके औषधीय गुणों के बारे में पता ही नहीं होता है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में अतिबला भी शामिल है। इसे संस्कृत में अतिबला, हिंदी में कंगोरा या ओटुला, और इंग्लिश में Indian Mallow कहते हैं। यह पौधा भारत में नेचुरल तरीके से पाया जाता है। आयुर्वेद में अतिबला की पत्तियां, जड़ें और बीज का इस्तेमाल किया जाता है।

आपको बता दें कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम की स्पेशल सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं, ताकि लोग आयुर्वेदिक इलाज और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जान सकें। आज के इस सीरिज में हम अतिबला क्या है और इसके क्या फायदे-नुकसान हैं, इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानेंगे-

अतिबला की तासीर क्या है? - Nature of Atibala in Hindi

अतिबला की तासीर ठंडी होती है। इसका रस मधुर यानी मीठा होता है। यह त्रिदोषों में खासकर वात और पित्त को संतुलित करने में मदद करता है। इसका सेवन आपके शरीर को ठंडक देने और ज्यादा गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम और खांसी ठीक करने में कारगर हैं अतिबला के फूल, जानें इस्तेमाल का तरीका 

अतिबला के फायदे क्या हैं? - What Are The Benefits of Atibala in Hindi?

आयुर्वेद में अतिबला के कई फायदे (atibala ke fayde in hindi) हैं, जिनमें

  • अतिबला का सेवन शरीर को ताकत देता है, कमजोरी को दूर करता है और थकान से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • यह वात दोष नाशक माना जाता है, जो गठिया, जोड़ों के दर्द, लकवा आदि जैसी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है।
  • नसों में होने वाली कमजोरी और उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में इसकी जड़ काफी उपयोगी मानी जाती है।
  • खून को साफ करके अतिबला दाद, खुजली, फुंसी आदि स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
  • अतिबला बुखार और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने और राहत दिलाने में मदद करती है.
  • अतिबला का सेवन पाचन में सुधार करने में भी फायदेमंद माना जाता है, जिसे खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  • अतिबला पुरुषों में शुक्र धातु को बढ़ाकर कामशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
  • महिलाओं के लिए भी अतिबला बेहद फायदेमंद होता है, जो पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
  • अतिबला की तेल का इस्तेमाल शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद है।
  • अतिबला का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, जो तनाव को कम करने और अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाता है।
atibala-ke-fayde

अतिबला की जड़ के फायदे - Benefits of Atibala Roots in Hindi

अतिबला की जड़ भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जैसे-

  • इसकी जड़ का सेवन दूध के साथ लेने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • यह नर्व सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
  • इस जड़ के पेस्ट जोड़ों पर लगाने से सूजन और दर्द से आराम मिलता है।
  • यह जड़ पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद है।

पुरुषों के लिए अतिबला के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Atibala For Men in Hindi?

पुरुषों के सेहत के लिए भी अतिबला काफी फायदेमंद माना जाता है-

  • अतिबला का सेवन पुरुषों के लिए एक बेहतर रसायन की तरह काम करता है, जो उनका कायाकल्प करने वाला होता है।
  • अतिबला पुरुषों में शुक्रधातु को बढ़ाती है, जो वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करती है।
  • यह पुरुषों के कामोत्तेजना को बढ़ाती है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदेमंद होती है।
  • पुरुषों में ज्यादा काम के कारण होने वाले मानसिक तनाव को कम करने में अतिबला फायदेमंद होता है।

अतिबला के नुकसान क्या हैं? - What Are The Side Effects Of Atibala in Hindi?

अतिबला एक नेचुरल औषधि है, लेकिन इसका ज्यादा या गलत तरीके से सेवन आपके सेहत के लिए हानिकारक (atibala ke nuksan) हो सकते हैं-

  • ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ठंडी तासीर के कारण जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • अगर किसी व्यक्ति का पाचन कमजोर हो तो दस्त या पेट में गड़बड़ी की समस्या हो सकती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बिना किसी डॉक्टर के सलाह करने से बचना चाहिए।
  • कम ब्लड प्रेशर की समस्या में यह बीपी और कम कर सकता है।

अतिबला का सेवन कैसे करें और कितनी मात्रा में करें? - How to Consume Atibala in Hindi?

अतिबला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन, इसका सेवन सही तरीके (atibala kaise lein) और सही मात्रा में करना बहुत जरूरी है। इसलिए, इसका सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं-

  1. काढ़ा: अतिबला की पत्तियों या जड़ों का सेवन काढ़ा के रूप में किया जा सकता है। आप सुबह और शाम 50 से 100 ml काढ़ा का सेवन कर सकते हैं।
  2. चूर्ण: अतिबला का सेवन आप चूर्ण के रूप में भी कर सकते हैं। आप सूखी जड़ों का चूर्ण बनाकर एक चम्मच यानी 3-5 ग्राम दूध या शहद के साथ ले सकते हैं।
  3. तेल: अतिबला का इस्तेमाल आप तेल के रूप में भी कर सकते हैं, जो जोड़ों के दर्द, सूजन या नर्व सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  4. पत्तियों का लेप: अतिबला की पत्तियों का इस्तेमाल आप स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लेप के रूप में भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में अतिबला का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन न सिर्फ त्रिदोष को संतुलित करने में फायदेमंद है, बल्कि महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। लेकिन, अतिबला के सेवन को सही तरीके और मात्रा में करना बहुत जरूरी है। इसलिए, इसके सेवन से पहले आप हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है कचनार गुग्गल, जानें इसे खाने का तरीका

Disclaimer

TAGS