Doctor Verified

क्या ब्राह्मी नए बाल उगाने में मदद करती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

क्या ब्राह्मी वाकई नए बाल उगाने में मदद करती है? क्या इसे इस्तेमाल करने से साइड इफेक्ट्स होते हैं? इस लेख में जानें इन प्रश्नों के जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ब्राह्मी नए बाल उगाने में मदद करती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


Brahmi For Hair Growth: बढ़ता प्रदूषण और धूल मिट्टी के संपर्क में आने से बाल खराब होने लगते हैं। इस कारण बालों से मॉइस्चर कम होने लगता है। हेयर हेल्थ खराब होने से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कई लोग शैंपू और कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये केमिकल प्रोडक्ट्स बालों को फायदा करने के बजाय नुकसान करते हैं। ऐसे में ब्राह्मी जड़ी-बूटी फायदेमंद हो सकती है। यह एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जो त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर इसे डेली लाइफस्टाइल में इस्तेमाल किया जाए, तो इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। यह बालों के लिए कैसे फायदेमंद है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में जानें इसके क्या फायदे हैं और इसे इस्तेमाल कैसे करना है।

01 (21)

ब्राह्मी बालों की ग्रोथ में मदद करती है?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक बालों की ग्रोथ के लिए ब्राह्मी फायदेमंद है। अगर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ इसे इस्तेमाल किया जाए, तो इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। ब्राह्मी को आयुर्वेद में मेथ्या बोला जाता है। इंटरनेशली इसे बकोपा मोनिएरी कहा जाता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है और इससे स्कैल्प को रिलैक्स मिलता है। ब्राह्मी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की रिटेंशन में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्राह्मी की तासीर कैसी होती है? जानें मेंटल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है ये जड़ी-बूटी

बालों के लिए ब्राह्मी कैसे इस्तेमाल करनी है?

बालों की ग्रोथ के लिए अलग-अलग तरीकों से इसे इस्तेमाल किया जा सकता है-

  • बाल धोते वक्त ब्राह्मी पाउडर को अपने शैंपू में मिला लें। इससे स्कैल्प अच्छे से साफ होगी और बालों की बदबू से भी राहत मिलेगी। इससे स्कैल्प को ब्राह्मी के पोषण मिलेंगे और बालों का टूटना बंद होगा।
  • ब्राह्मी को हेयर मास्क में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे स्कैल्प और बालों को पोषण मिलेगा। ब्राह्मी पाउडर को आप दही में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसे 20 से 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें फिर बाल धोएं।
  • ब्राह्मी का तेल भी बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। अगर ब्राह्मी की पत्तियों और फूलों को केरियर तेल में मिलाकर ब्राह्मी का तेल बनाया जा सकता है। इस तेल से बालों की मसाज करने से बालों का टूटना बंद होगा। इससे नए बाल उगना शुरू होंगे और बाल बढ़ने लगेंगे।
  • ब्राह्मी फूलों को बालों के लिए टोनर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप शैंपू करने के बाद ब्राह्मी टोनर को बालों में स्प्रे कर सकते हैं। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी। इससे बालों का झड़ना भी बंद होगा और बाल बढ़ने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में ब्राह्मी का तेल बालों पर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे लगाने का तरीका 

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना बालों की ग्रोथ के लिए ब्राह्मी किस तरह फायदेमंद है। साथ ही, इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी पढ़ें। लेकिन अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन या बालों से जुड़ी कोई मेडिकन कंडीशन रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version