गर्मी में ब्राह्मी का तेल बालों पर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे लगाने का तरीका

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप ब्राह्मी तेल का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके कुछ फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 27, 2023 11:17 IST
गर्मी में ब्राह्मी का तेल बालों पर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे लगाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

गर्मियां आते ही तेज धूप की वजह से बालों में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से बाल जल्द ही डैमेज हो जाते हैं। इसके साथ ही, सिर की स्कैल्प पर पसीने की वजह से आपको रैशेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है। गर्मी के कारण बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं। जिसकी वजह बाल तेज से टूटने व झड़ने लगते हैं। लेकिन घरेलू उपायों को अपनाने से आप बालों की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। सदियों से इस्तेमाल होने वाले ब्राह्मी से आप बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही उन्हें टूटने व झड़ने से बचा सकते हैं। इस लेख में आपको ब्राह्मी से बालों को मिलने वाले फायदे बताए गए हैं।

गर्मियों में बालों के लिए ब्राह्मी तेल के फायदे - Benefits Of Brahmi Oil For Hair in hindi 

बालों को पोषण और मॉइस्चराइज़ करता है

गर्मी की वजह से आपके बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। ब्राह्मी तेल फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके बालों को मॉइस्चराइज और पोषण देने में मदद कर सकता है, जिससे ये  मुलायम बनते हैं। यह हेयर फॉलिक्स को मजबूत करने और बालों को टूटने से बचाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : बालों की ग्रोथ बढ़ाएंगे आंवला और प्याज का रस, जानें प्रयोग का तरीका

benefits of brahmi for hair

बालों की ग्रोथ को करें बेहतर

ब्राह्मी तेल बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में सहायक होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व, बालों के फोलिक्स को पोषण प्रदान करते हैं। इस तेल की मसाज से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह बालों के झड़ने से  रोकने में मदद करता है।

डैंड्रफ को करें दूर 

गर्मियों में पसीने, धूप और धूल के संपर्क में आने से बालों में डैंड्रफ और स्कैल्प में जलन होने लगती है। ब्राह्मी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प की जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह स्कैल्प की खुजली को दूर करने में भी सहायक होता है।

बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाएं

सूरज की यूवी किरणों की वजह से बालों में रूखापन, समय से पहले टूटना और सफेद होने की समस्या हो सकती है। ब्राह्मी तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो आपके बालों को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। यह बाल को सॉफ्ट और मजबूत करने में सहायक होता है। 

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में चिपचिपे बालों से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, बाल बनेंगे सिल्की और सॉफ्ट

बालों के लिए ब्राह्मी तेल का उपयोग कैसे करें? How to use brahmi oil for hair in summer in hindi 

  • आप घर पर ही ब्राह्मी के अर्क को नारियल तेल में मिलाकर ब्राह्मी ऑयल बना सकते हैं। 
  • इसे तेल को हल्का गर्म कर सिर की स्कैल्प पर मसाज करने से बालों की समस्याएं दूर होती है। 
  • इस तेल  को करीब 30 मिनट के लिए सिर पर लगाकर छोड़ दें। यदि संभव हो, तो आप इसे रात के समय लगाएं।
  • इसके बाद, सुबह नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। 
  • बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं। 

यह एक प्राकृतिक तेल है, जो गर्मियों के मौसम में भी उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की लगभग सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

Disclaimer