Doctor Verified

क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान

भारत में बेलपत्र (बेल के पत्ते) का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व दोनों ही बहुत अधिक है। यहां जानिए, क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान


बेल एक पवित्र और औषधीय वृक्ष है, जिसका उल्लेख आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार में किया गया है। इसके फल, पत्ते, जड़ और तना सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासतौर पर बेलपत्र (बेल के पत्ते) का उपयोग डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। बेलपत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं?

क्या बेल के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं? - Are Bael Leaves Beneficial For Health

बेलपत्र डायबिटीज, लिवर, पाचन, मूत्राशय और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी होता है। बेलपत्र का डॉक्टर की सलाह अनुसार सही तरीके से सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Bael Patra Benefits: बेल पत्र को पानी में उबालकर पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

बेल के पत्तों के फायदे - Bael Patra Benefits

1. डायबिटीज में फायदेमंद

बेलपत्र का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। बेल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बेल के पत्तों का रस पीने से इंसुलिन की मात्रा संतुलित हो सकती है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर बेलपत्र का लेप लगाने से दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका

2. कैंसर से लड़ने में सहायक

बेलपत्र को एंटी-कैंसर एजेंट माना गया है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, कैंसर के इलाज में इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

बेल के पत्ते पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। यह गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। बेलपत्र का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

Is bael leaves healthy

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

बेलपत्र में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसका नियमित सेवन संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

5. किडनी और लिवर के लिए लाभकारी

बेलपत्र शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे लिवर और किडनी हेल्दी रहते हैं।

6. त्वचा रोगों में लाभकारी

बेल के पत्तों का लेप कुछ त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

बेल के पत्तों के साइड इफेक्ट्स - Bael Patra Side Effects

हालांकि बेल के पत्ते कई बीमारियों के इलाज में मददगार होते हैं, लेकिन इनका अत्यधिक या गलत तरीके से सेवन करने पर स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बेल के पत्ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम हो सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और बेहोशी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को बेल के पत्तों का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

बेल के पत्ते डायबिटीज में अत्यधिक लाभकारी माने जाते हैं। हालांकि, इनका अधिक मात्रा में सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। यदि आप बेल के पत्तों का उपयोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करना चाहते हैं, तो इसे संतुलित मात्रा में और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह से ही सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer