Doctor Verified

क्या रोज पान खाना सेहत के लिए सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पान का सेवन भारत में एक पुरानी परंपरा रही है। कई लोग इसे खाने के बाद लेते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पान खाने की आदत होती है और वह रोजाना पान खाते हैं। यहां जानिए, क्या रोजाना पान का सेवन करना सुरक्षित है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज पान खाना सेहत के लिए सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पान भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक जरूरी हिस्सा रहा है। कई लोगों को रोजाना पान खाने की आदत होती है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पान कभी-कभी खाते हैं। यदि पान का सेवन संतुलित मात्रा में और बिना तंबाकू, चूना या अन्य हानिकारक पदार्थों के किया जाए, तो यह सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ मुंह की सफाई और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन लत लगाने वाला भी हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इस लेख में राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, आयुर्वेद के अनुसार, क्या रोजाना पान का सेवन करना सुरक्षित है? (Is it okay to eat paan every day)

क्या रोज पान खाना सेहत के लिए सुरक्षित है? - Is It Safe To Eat Betel Leaf Daily

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, पान को दीपनीय, पाचनीय (पाचन शक्ति बढ़ाने वाला) और वातहर (वात दोष को कम करने वाला) माना जाता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन कुछ समस्याओं को जन्म दे सकता है। डॉक्टर के अनुसार, पान की तासीर गर्म होती है और यह पित्त दोष को बढ़ा सकता है। जिन लोगों के शरीर में पहले से ही अधिक गर्मी है, नाक से खून बहने (नकसीर) की समस्या है या बवासीर जैसी दिक्कतें हैं, उनके लिए इसका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, पहली बार पान खाने वालों को गले में जलन, स्वाद में बदलाव और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 50 की उम्र के बाद बढ़ता है वात दोष, इसे कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

हालांकि, यदि पान का सेवन संतुलित मात्रा में और बिना तंबाकू, चूना या अन्य हानिकारक पदार्थों के किया जाए, तो यह सेहत के लिए लाभकारी (Is it okay to eat paan every day) हो सकता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ मुंह की सफाई और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन लत लगाने वाला भी हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, पान के फायदे और नुकसान को समझकर ही इसका सेवन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित है या उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो उसे डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही पान का सेवन करना चाहिए।

Is it okay to eat paan daily

इसे भी पढ़ें: बथुआ की पत्तियों से आयुर्वेद‍ में होता है इन 5 समस्‍याओं का इलाज, डॉक्‍टर से जानें इस्‍तेमाल का तरीका

पान खाने से क्या लाभ होता है? - Health Benefits Of Eating Paan

1. पान के पत्ते प्राकृतिक रूप से पाचन एंजाइम को एक्टिव करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। यह गैस, सूजन और अपच की समस्या को कम करने में सहायक है। साथ ही खाना खाने के बाद पान का सेवन करने से एसिडिटी और बदहजमी में राहत मिलती है।
2. पान की तासीर गर्म होती है, जिससे यह कफ को कम करने में मदद करता है। यह गले में जमे बलगम को साफ करता है और सर्दी-जुकाम में राहत देता है।
3. पान के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध, दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। यह मुंह के छालों को भी ठीक करने में सहायक हो सकता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, पान एक औषधीय पौधा है, जिसमें पाचन सुधारने, कफ कम करने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने जैसे कई फायदे होते हैं। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन गर्मी बढ़ाने, लत लगाने और गले की समस्या उत्पन्न कर सकता है। यदि आप पान का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाएं, ताकि इसका फायदा मिले और किसी भी नुकसान से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

Read Next

शहद में आंवला भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Disclaimer