Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह करें सेवन

Bael Patra Benefits: अगर आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें, खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 20, 2023 19:26 IST
रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह करें सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Bael Patra Benefits in Hindi: भारत में बेलपत्र का काफी महत्व है। इसे पूजा-पाठ से लेकर सेहत तक के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। दरअसल, बेलपत्र पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 पाए जाते हैं। इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर भी होते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए आप चाहें तो बेलपत्र का सेवन भी कर सकते हैं। बेलपत्र स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। बेलपत्र का नियमित सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। इसके अलावा, बेलपत्र को हार्ट हेल्थ और लिवर के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसलिए आप भी बेलपत्र को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसे तो बेलपत्र का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने से आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि खाली पेट बेलपत्र खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने से सेहत को अधिक लाभ मिलते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदों के बारे में-

सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे- Benefits of Eating Bael Patra on an Empty Stomach

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूरी करना चाहिए। बेलपत्र में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आप रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाएंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव होगा। साथ ही, आप बार-बार बीमार भी नहीं पड़ेंगे।

bael leaves for stomach

2. पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाए

बेलपत्र में फाइबर अधिक होता है। इसलिए इसे पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह बेलपत्र का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बेलपत्र खाने से कब्ज भी ठीक हो सकती है। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, बेलपत्र पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। इससे पेट की सारी समस्याओं में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- पूजा में इस्तेमाल होने वाले बेलपत्र से ठीक होती हैं 9 बीमारियां, जानें इस्तेमाल का तरीका 

3. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

बेलपत्र को हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को बीमारियों से बचाते हैं। बेलपत्र खाने से हार्ट मजबूत बनता है। साथ ही हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी कम करता है। अगर सुबह खाली पेट बेलपत्र खाया जाता है, तो हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

4. बॉडी को ठंडक प्रदान करे

रोज सुबह बेलपत्र खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। दरअसल, बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे, तो इससे पूरे दिन आपका शरीर ठंडा बना रहेगा। खासकर, गर्मियों में बेलपत्र का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है। इससे आपको ठंडक मिलेगी। अगर मुंह में छाले हो रहे हैं, तो भी रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बेलपत्र को चबाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें बेलपत्र का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे  

bael leaves for diabetes pateints

5. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

बेलपत्र को डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। बेलपत्र में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी होते हैं। खाली पेट बेल पत्र खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है

खाली पेट बेलपत्र का सेवन कैसे करें?- How to Eat Bael Patra on an Empty Stomach in Hindi

रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आप बेलपत्र को कई तरीकों से खा सकते हैं।

  • आप सुबह खाली पेट बेलपत्र को काढ़े के रूप में ले सकते हैं। इसके लिए पानी में बेलपत्र को उबालें और फिर छानकर पी लें।
  • बेलपत्र को सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है। इससे भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
  • बेलपत्र को शहद के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है। शहद और बेलपत्र को एक साथ लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।

आप भी रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। बेलपत्र हार्ट और पेट समेत संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बेलपत्र का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

Disclaimer