Expert

क्या खाना बनाने के लिए घी का इस्तेमाल करना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें

Is It Safe To Use Ghee For Cooking: कुछ लोग खाना बनाने के लिए केवल घी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह हमारी सेहत के लिए ठीक है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाना बनाने के लिए घी का इस्तेमाल करना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें


Can I use ghee for daily cooking: घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जो बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को नुकसान नहीं करते हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी देसी घी का सेवन कर सकते हैं। घी का सेवन करने के लिए हर किसी की अपना धारणा है। कई लोग मानते हैं कि घी को रोटी पर लगाकर नहीं खाना चाहिए या सब्जी में डालकर खाना चाहिए। इसी तरह कई लोग खाना बनाने के लिए केवल देसी घी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह हमारी सेहत के लिए सेफ है? क्या रोज सारा खाना देसी घी में बनाना सही है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इस प्रश्न का उत्तर। 

ghee

क्या खाना बनाने के लिए केवल घी इस्तेमाल करना सेफ है? Is It Safe To Use Ghee For Cooking Food

सारा खाना देसी घी में बनाना सही नहीं है। क्योंकि घी में सैचुरेटेड फैट्स होता है, जिसके ज्यादा सेवन से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। इसमें 65% तक सैचुरेटेड फैट्स होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल में बदल जाता है। धीरे-धीरे यह पूरी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का कारण बनने लगता है। इसलिए देसी घी का सेवन करने की मात्रा हर किसी के लिए अलग होती है। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला या कोई बीमार व्यक्ति है, तो उनके लिए घी की मात्रा अलग-अलग होगी। 

इसे भी पढ़ें- घी खाते समय जरूर ध्यान रखें ये 3 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ

जानें हर व्यक्ति को प्रतिदिन कितनी मात्रा में देसी घी लेना चाहिए? How much ghee Is Safe per day?

अगर व्यक्ति बिलकुल फिट और एक्टिव है, तो दिन में 1 से 2 चम्मच देसी घी काफी होगा। यह मात्रा 5  से 10 ग्राम के बीच होनी चाहिए। इससे अधिक मात्रा लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी बीमारियां हैं, उन्हें केवल आधा चम्मच ही देसी घी प्रतिदिन लेना चाहिए। यह मात्रा 2 ग्राम से 2.5 ग्राम के बीच होनी चाहिए।  

इन बातों का रखें ध्यान

घी में खाना बनाने के बजाय इसे रोटी में लगाकर या सब्जी में डालकर खाएं। इससे खाना ठीक से पचेगा और शरीर को घी के फायदे भी मिलेंगे। 

खाना देसी घी में बनाने के बजाय सूरजमुखी का तेल या मूंगफली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।  

ध्यान रखें कि आप खाना बनाने के लिए कोई भी तेल इस्तेमाल करें। लेकिन उसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से हर चीज नुकसानदायक हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- रात में घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें तरीका

ज्यादा घी इस्तेमाल करने के नुकसान- Side Effects of Desi Ghee

ज्यादा घी इस्तेमाल करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। ज्यादा घी खाना दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसके कारण नसे ब्लॉक होने की समस्या भी हो सकती हैं। अगर आप हर मील में ही देसी घी इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। 

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसकी मात्रा निर्धारित करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suman Agarwal (@selfcarebysuman)

Read Next

थायराइड में शरीर की सूजन कम करने में मदद करेंगे ये 8 फूड्स

Disclaimer