थायराइड में शरीर की सूजन कम करने में मदद करेंगे ये 8 फूड्स

थायराइड में शरीर की सूजन कम करने के लिए कई चीजें फायदेमंद हो सकती हैं। जानें ऐसे में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड में शरीर की सूजन कम करने में मदद करेंगे ये 8 फूड्स


How To Reduce Thyroid Inflammation: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल थायराइड होने का कारण बन सकती हैं। थायराइड गर्दन के पास मौजूद ग्रंथि होती है। यह ग्रंथि शरीर में थायराइड हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करती है। अगर शरीर में थायराइड हार्मोन असंतुलित हो जाता है, तो थायराइड नामक बीमारी हो जाती है। थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जिसे केवल कंट्रोल रखा जा सकता है। अगर आपकी डाइट ठीक नहीं है, तो थायराइड की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। कई ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से थायराइड को कंट्रोल रखा जा सकता है। थायराइड में कई लोगों को शरीर में सूजन भी आ जाती है। कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करने से आप इस समस्या को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानें इन फूड्स के बारे में। 

thyroid

थायराइड में शरीर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं- Foods That Can Control Inflammation In Thyroid

ड्रैगन फ्रूट- Dragon Fruits

ड्रैगन फ्रूट में अधिक मात्रा में आयोडीन पाया जाता है, जो थायराइड फंक्शन के लिए जरूरी है। इसके सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो भी ठीक होता है, जिससे एनिमिया ठीक होने में मदद मिलती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर में सूजन कम होने में मदद मिलती है। 

हल्दी- Turmeric

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसके सेवन से थायराइड के कारण हुई शरीर में सूजन कम होती है। हल्दी के सेवन से सेल्युलर डैमेज ठीक होता है और क्रोनिक थायराइड कंट्रोल रहता है। 

अंगूर- Grapes

अंगूर में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर की सूजन कम होती है और थायराइड हार्मोन कंट्रोल रहता है। 

इसे भी पढ़ें- थायराइड में सूजन क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने के घरेलू उपाय

अनानास- Pineapple

अनानास में भी एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड ग्लैंड के फंक्शन को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। इसमें मैग्नीज भी अधिक होता है, जिससे शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद मिलती है। डेली डाइट में अनानास शामिल करने से थायराइड कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

सेब- Apple

सेब खाने से बॉडी में हार्मोन बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और मरकरी जैसे हैवी मेटल्स शरीर से निकलते हैं। इसके अलावा, सेब में आयोडीन भी होता है जो थायराइड को बैलेंस रखने के लिए जरूरी है। 

एवोकाडो- Avocado

एवोकाडो फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो के सेवन से ब्लड शुगर और थायराइड कंट्रोल रहती है। इसके सेवन से शरीर में सूजन भी कम होने लगती है।  

इसे भी पढ़ें- थायराइड में सुबह उठने के बाद शरीर में रहती है सूजन? इन उपायों से पाएं राहत

पपीता- Papaya

थायराइड में पपीता खाना बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट साफ होता है और शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर आते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है जो थायराइड फंक्शन को बैलेंस रखते हैं। थायराइड में शरीर की सूजन कम करने के लिए भी पपीता खाना फायदेमंद है। 

स्प्राउट्स- Sprouts

स्प्राउट्स में प्रोटीन होने के साथ सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इससे शरीर में इंफ्लामेशन कम होती है और बॉडी क्लीन होती है। थायराइड फंक्शन को कंट्रोल रखने के लिए भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है। 

 

Read Next

जलपत्ती के इस्तेमाल से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version