Expert

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सूरजमुखी के बीज के क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

How To Boost Your Fertility In Hindi: आज के समय में कई महिलाओं और पुरुषों को संतान प्राप्ति में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा संबंध प्रजनन क्षमता से होता है। ऐसे में आगे जानते हैं कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सूरजमुखी के बीज के क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सूरजमुखी के बीज के क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें


How To Boost Your Fertility In Hindi: आज के तेज़ जीवन में जीवनशैली में बदलाव, खान-पान की अनियमितता और मानसिक तनाव ने पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता (Fertility) पर गहरा असर डाला है। जहां एक ओर मेडिकल साइंस ने IVF जैसी तकनीकों में प्रगति की है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आहार और पोषण के जरिए भी फर्टिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds) एक बेहद असरदार उपाय मान जाते हैं। ये बीजों का नियमित सेवन करने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकती है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट्स की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि सूरजमुखी के बीज कैसे फर्टिलिटी में सुधार करते हैं, इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं, और इसे आहार में कैसे शामिल किया जा सकता है।

फर्टिलिटी बढ़ाने में सूरजमुखी के बीज कैसे मदद करते हैं? - Benefits Of Sunflower Seeds To Improve Fertility In Hindi

सूरजमुखी के बीज वे छोटे काले-धारीदार बीज होते हैं जो सूरजमुखी के फूल से प्राप्त होते हैं। ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए अनेक तरह से लाभकारी होते हैं। इन्हें कच्चा, भुना हुआ या सलाद, स्मूदी, स्नैक के रूप में सेवन किया जा सकता है। आगे जानते हैं यह किस तरह से फायदेमंद हो सकते हैं।

विटामिन E का बेहतरीन स्रोत

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन E अधिक मात्रा में होता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। महिलाओं में यह एग्स (Egg) की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। साथ ही, विटामिन ई पुरुषों के स्पर्म की गतिशीलता (Motility) और संख्या में वृद्धि करने में भी मदद कर सकता है।

सेलेनियम

सेलेनियम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो सूरजमुखी के बीजों में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह शुक्राणुओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। साथ ही, स्पर्म की संरचना और डीएनए की रक्षा करता है, जिससे पुरुष प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।

हार्मोन बैलेंस और ओव्यूलेशन में सहायक

सूरजमुखी के बीज में जिंक पाया जाता है, जो फर्टिलिटी से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मिनरल है। महिलाओं में यह हॉर्मोनल संतुलन बनाए रखता है, जिससे ओव्यूलेशन नियमित होता है। पुरुषों में जिंक की कमी से स्पर्म काउंट कम हो सकता है।

फोलेट (Folate)

सूरजमुखी के बीज में पाया जाने वाला फोलेट (विटामिन B9) गर्भधारण से पहले और शुरुआती गर्भावस्था के लिए आवश्यक होता है। यह गर्भाशय को स्वस्थ बनाता है और भ्रूण के विकास में मदद करता है। साथ ही साथ यह न्यूरेल ट्यूब डिफेक्ट्स जैसी समस्याओं की संभावना को भी कम करता है।

ओमेगा-6 फैटी एसिड और प्रोटीन

सूरजमुखी बीजों में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं जो हॉर्मोन उत्पादन और महिला प्रजनन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं। यह हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करता है। प्रोटीन से शरीर की कोशिकाएं मजबूत होती हैं और हार्मोन निर्माण में मदद मिलती है।

सूरजमुखी के बीज का सेवनकैसे करें ? - How To Eat Sunflower Seeds For Fertility In Hindi

  • रोजाना 1–2 चम्मच कच्चे बीज खाएं या हल्के से भून ले सकते हैं।
  • सुबह के नाश्ते में या पोस्ट-वर्कआउट स्मूदी में शामिल करें।
  • सलाद, सूप या ओट्स में इसे टॉपिंग के रूप में डालें।

इसे भी पढ़ें: बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए क्या खाएं और किससे करें परहेज

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए प्राकृतिक, सस्ते और पोषण से भरपूर विकल्पों की तलाश हो तो सूरजमुखी के बीज एक बेहतरीन सुपरफूड हैं। इनमें मौजूद विटामिन E, जिंक, सेलेनियम, फोलेट और हेल्दी फैट्स न केवल स्पर्म और एग्स की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, बल्कि संपूर्ण हार्मोनल स्वास्थ्य को सुधारते हैं। यदि आप संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं, तो अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज जरूर शामिल करें। ।

FAQ

  • फर्टिलिटी बढ़ाने के क्या उपाय होते हैं?

    फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आप डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें। साथ ही, तनाव मुक्त रहने के लिए योग और एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा, पर्याप्त नींद लें।
  • महिला बांझपन के 4 कारण क्या हैं?

    महिलाओं में बांझपन (female infertility)के कई कारण हो सकते हैं। इसमें उम्र का बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड समस्याएं, अनियमित मासिक धर्म, या तनावपूर्ण जीवनशैली जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं।
  • फर्टिलिटी के लिए कौन से फल खाने चाहिए?

    रास्पबेरी, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी सभी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, ये दो घटक पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता में बहुत सुधार करते हैं।

 

 

 

Read Next

दिल के मरीजों के लिए आम खाना कितना सही? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version