भारतीय घरों में दिन की शुरुआत अक्सर दूध वाली मीठी चाय से ही होती है लेकिन बीते कुछ सालों से हेल्थ के प्रति जागरुकता बढ़ने के साथ लोग ग्रीन टी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। ग्रीन टी को एक हेल्दी विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यही वजह है कि कई लोग अब दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर रहे हैं। इस लेख में दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डाइटिशियन ऋचा शर्मा से जानिए, चीनी वाली चाय छोड़कर 30 दिन ग्रीन टी पीने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
1 महीने तक ग्रीन टी पीने से क्या होता है?
डाइटिशियन ऋचा शर्मा के अनुसार, सिर्फ एक महीने तक नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से शरीर में कई छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव वजन, डाइजेशन, एनर्जी लेवल और स्किन तक को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से दिन में 2-3 कप दूध वाली चाय पीते आ रहे हैं, तो शुरुआत के कुछ दिन थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। ग्रीन टी में दूध और चीनी नहीं होती, इसलिए शरीर को अचानक कम कैलोरी और कम कैफीन के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या किडनी के मरीज ग्रीन टी पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
- पहले 1-2 हफ्ते शरीर का एडजस्टमेंट पीरियड होता है, इस दौरान कुछ लोगों को हल्का सिर दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर 7-10 दिनों में ठीक हो जाता है।
- इस स्टेज में एक पॉजिटिव बदलाव यह होता है कि पेट फूलने (bloating) की समस्या कम होने लगती है, क्योंकि दूध और चीनी से मिलने वाली ज्यादा कैलोरी और लैक्टोज कम हो जाते हैं।
- दूसरे और तीसरे हफ्ते से शरीर में असली बदलाव दिखाई देने लगते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को हल्का बढ़ाने और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।
- अगर आप रोज 2 कप दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी लेते हैं, तो आप रोजाना लगभग 150-200 कैलोरी तक बचा सकते हैं, जो एक महीने में वजन कंट्रोल में मदद कर सकता है।
- कई लोग इस दौरान स्किन में सुधार, कम थकान और हल्कापन महसूस करने की भी शिकायत करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या ग्रीन टी थायराइड के लिए अच्छी है या बुरी? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

डाइटिशियन की सलाह
डाइटिशियन ऋचा शर्मा के अनुसार, ग्रीन टी को हमेशा सादा पीना चाहिए। इसमें दूध या चीनी मिलाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स का असर कम हो सकता है। चाहें तो हल्का नींबू या बहुत कम मात्रा में शहद लिया जा सकता है। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पर्याप्त मानी जाती है। हालांकि, जिन लोगों को आयरन की कमी या कैफीन से सेंसिटिविटी है, उन्हें इसे भोजन के साथ नहीं बल्कि बीच-बीच में लेना चाहिए।
निष्कर्ष
ग्रीन टी को दूध वाली चाय की जगह अपनाना कोई जादुई उपाय नहीं है, लेकिन यह एक छोटा बदलाव है जो 30 दिनों में शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। सही मात्रा और बैलेंस लाइफस्टाइल के साथ यह वजन, पाचन और एनर्जी लेवल को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है?
ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकती है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिल सकती है।दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए?
दिन में आमतौर पर 2-3 कप ग्रीन टी पर्याप्त मानी जाती है।क्या ग्रीन टी में चीनी मिलानी चाहिए?
ग्रीन टी को बिना चीनी के पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 15, 2026 11:46 IST
Modified By : Akanksha Tiwari May 15, 2026 11:46 IST
Published By : Akanksha Tiwari