Tue Oct 6, 2026 | 09:18 AM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

2026 में दोबारा शुरू करें अपनी फिटनेस जर्नी, एक्‍सपर्ट से जानें स्‍मार्ट ट्र‍िक्‍स

नए साल 2026 में कई लोग अपनी फ‍िटनेस जर्नी को दोबारा स्‍टार्ट करेंगे, ऐसे में एक्‍सपर्ट से कुछ स्‍मार्ट ट‍िप्‍स जान लें, ताक‍ि प‍िछली बार की तरह इस बार आपकी फ‍िटनेस में बाधा न आए और लक्ष्‍य पूरा करना आसान हो जाए। 
2026 में दोबारा शुरू करें अपनी फिटनेस जर्नी, एक्‍सपर्ट से जानें स्‍मार्ट ट्र‍िक्‍स2026 में दोबारा शुरू करें अपनी फिटनेस जर्नी, एक्‍सपर्ट से जानें स्‍मार्ट ट्र‍िक्‍स

ICMR-NCD Monitoring Survey के मुताबिक भारतीय वयस्कों में से करीब 58.7% लोग WHO द्वारा निर्धारित शारीरिक गतिविधि (150 मिनट/सप्ताह) को पूरा करते हैं, यानी लगभग 6 में से 4 लोग ही एक्‍ट‍िव हैं। हमारे देश में फ‍िटनेस को लेकर लोग ज्‍यादा बात नहीं करना चाहते, क्‍योंक‍ि फ‍िटनेस उनके ल‍िए प्राथम‍िकता नहीं है। वहीं कुछ लोग कोरोना काल के बाद फ‍िटनेस को लेकर गंभीर हुए हैं, उन लोगों के ल‍िए नया साल नई उम्‍मीद लेकर आया है। साल 2026 में कई लोगों को उम्‍मीद है क‍ि वे पहले से ज्‍यादा फ‍िट बन पाएंगे। फ‍िटनेस की नई उम्‍मीद, नई चुनौत‍ियां लेकर आएगी। जो गलत‍ियां आपने पहले की हैं उनसे सीख लेते हुए यह आगे बढ़ने का वक्‍त है। आजकल लोग फ‍िटनेस जर्नी की शुरुआत सोशल मीड‍िया से करते हैं। 

सोशल मीड‍िया पर दी गई सारी जानकारी सही नहीं होती, अगर आप भी इंटरनेट की जानकारी को सही मानकर अपना फ‍िटनेस लक्ष्‍य पूरा करेंगे, तो सफल होने की उम्‍मीद कम है। फ‍िटनेस जर्नी को दोबारा शुरू करने के ल‍िए डाइट, एक्‍सरसाइज और सही अप्रोच पर फोकस करने की जरूरत है। इसके ल‍िए एक्‍सपर्ट के बताए स्‍मार्ट ट‍िप्‍स की मदद ले सकते हैं। ऐसे ही कुछ आसान ट‍िप्‍स को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. नई फ‍िटनेस जर्नी में पुरानी गलत‍ियां न करें- Avoid Mistakes In New Fitness Journey

फ‍िटनेस जर्नी को दोबारा शुरू कर रहे हैं, तो ये गलत‍ियां न करें-

  • जरूरत से ज्‍यादा डाइट‍ि‍ंग या भूखा रहने से बचें।
  • बहुत ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करने से बचें।
  • ड‍िहाइड्रेशन से बचें।
  • खुद पर ज्‍यादा दबाव न डालें और ज्‍यादा उम्‍मीदें न बनाएं।
  • रोज वर्कआउट करने के ल‍िए खुद को फोर्स न करें।
  • बहुत जल्‍दी, बहुत ज्‍यादा पाने की उम्‍मीद न करें।

2. बेबी स्‍टेप्‍स से स्‍टार्ट करें- Start Fitness Journey With Baby Steps

how-to-start-fitness-journeyhow-to-start-fitness-journey

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि लोग शुरुआत में ज्‍यादा एनर्जी लगा देते हैं और कुछ समय बाद उन्‍हें फ‍िटनेस लक्ष्‍य को पूरा करने का मन नहीं होता, इसल‍िए बेबी स्‍टेप्‍स से स्‍टार्ट करें। अगर 10 म‍िनट एक्‍सरसाइज करने में मन लगता है, तो 10 म‍िनट ही एक्‍सरसाइज करें। हल्‍की वॉक‍िंग, होम वर्कआउट्स, योग या लाइट ज‍िम सेशन से शुरुआत करें।

3. 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज का लक्ष्‍य बनाएं- Make 30 Minute Exercise Goal

  • जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करने के बजाय 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज से शुरुआत करें।
  • रोज केवल 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें, तब तक जब तक आप हर द‍िन एक्‍सरसाइज करने की आदत को पक्‍का न कर लें।
  • हर हफ्ते तीन से चार वर्कआउट्स करें।
  • ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी का सेवन करें।
  • नींद पूरी करें, रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लें। नींद पूरी होगी, तो एक्‍सरसाइज करने की एनर्जी बनी रहेगी।

4. हेल्‍दी डाइट का सेवन करें- Eat Healthy Diet

  • बैलेंस्‍ड मील्‍स खाएं।
  • खाने को स्‍क‍िप न करें, इससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है।
  • हेल्‍दी डाइट का संबंध फैंसी चीजों को खाने से नहीं है, घर का बना ताजा खाना खाएं।
  • हेल्‍दी डाइट से शरीर की एनर्जी बेहतर होगी, बॉडी पेन कम होगी, मूड बेहतर होगा और अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होगी।

न‍िष्‍कर्ष:

ध्‍यान रखें क‍ि फ‍िटनेस एक लाइफस्‍टाइल है, यह कोई 30 द‍िन का चैलेंज नहीं है ज‍िसे कुछ द‍िन फॉलो करके आप ज‍िंदगीभर फ‍िट रह पाएंगे। क‍िसी भी नई चीज को धीरे-धीरे अपनाएं ताक‍ि वो आपकी लाइफस्‍टाइल का ह‍िस्‍सा बन जाए।

उम्‍मीद करते हैं कि‍ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • बैलेंस डाइट में क्या खाना चाहिए?

    बैलेंस डाइट में सभी फूड कैटेगरी का अंश होना चाह‍िए जैसे होल ग्रेन्‍स, पनीर, दूध, दही, फल, सब्‍ज‍ियां, हेल्‍दी फैट्स, प्रोटीन, हेल्‍दी कार्ब्स, पर्याप्‍त पानी वगैरह।
  • बैलेंस डाइट खाने से क्या फायदा होता है?

    बैलेंस डाइट लेने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है ज‍िससे आप फ‍िज‍िकली एक्‍ट‍िव रह पाते हैं, स्‍ट्रेस कंट्रोल होता है, नींद पूरी होती है और शरीर की इम्‍यून‍िटी मजबूत बनती है।
  • फ‍िटनेस लक्ष्‍य कैसे पूरा करें?

    फ‍िटनेस लक्ष्‍य पूरा करने के ल‍िए घर का बना खाना खाएं, जंक फूड से दूरी बनाएं, रोज 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें, स्‍ट्रेस कंट्रोल करें और भरपूर नींद लें। 

Read Next

→ ब‍िजी लोग 45 म‍िनट में करें Full Body Workout, एक्‍सपर्ट से जानें स्‍मार्ट ट‍ि‍प्‍स और एक्‍सरसाइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 13:59 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 18, 2025 13:59 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 18, 2025 13:59 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana