Doctor Verified

शरीर में लगातार दर्द क्यों बना रहता है? डॉक्टर से जानें इसके 4 कारण

Persistent Pain in Body Causes: अगर लोगों को शरीर के किसी भी हिस्से पर दर्द होता रहता है, जानें इसके कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में लगातार दर्द क्यों बना रहता है? डॉक्टर से जानें इसके 4 कारण


Persistent Pain in Body Causes in Hindi: शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी दर्द का अनुभव जरूर होता है। लेकिन अगर शरीर में लगातार दर्द बना रहता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि शरीर में लगातार दर्द होना, किसी समस्या का संकेत हो सकता है। चोट, फ्रैक्चर, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कई अन्य कारणों से भी शरीर में दर्द बना रह सकता है। गठिया, शरीर में कैल्शियम की कमी या कोई गंभीर रोग भी शरीर में दर्द का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको शरीर में लगातार होने वाले दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं शरीर में लगातार दर्द होने के कारण-

शरीर में लगातार दर्द क्यों बना रहता है?- Causes of Persistent Pain in Body Expert Explains in Hindi

1. गठिया 

गठिया एक सामान्य रोग है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। खासकर, अधिक उम्र के लोगों में गठिया रोग बेहद आम है। जोड़ों में दर्द और सूजन, गठिया रोग के आम लक्षण होते हैं। गठिया रोग से पीड़ित लोगों को शरीर में अक्सर ही दर्द हो सकता है। गठिया शरीर के किसी भी हिस्से जैसे- हाथ, कलाई, घुटने, पैर, टखने, कंधे, निचली पीठ या नितंब को प्रभावित कर सकता है। गठिया कई प्रकार के होते हैं। ऐसे में अगर आपको जोड़ों में दर्द या सूजन रहता है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

2. मांसपेशियों में कमजोरी

मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से भी आपको शरीर में लगातार दर्द हो सकता है। दरअसल, जब मांसपेशियों में कमजोरी आती है, तो थकान और सुस्ती बनी रहती है। इससे शरीर में दर्द बना रहता है। मांसपेशियों में दर्द की वजह से व्यक्ति के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो जाते हैं। अगर आपको भी मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी है, तो अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स जरूर शामिल करें। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में फाइब्रोमायल्जिया के रूप में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द का घरेलू उपाय : एक्सपर्ट से जानें 11 नुस्खे जिनसे जॉइंट पेन में मिलेगा जल्द आराम

body pain

3. क्रोनिक थकान सिंड्रोम

अत्यधिक थकान और सुस्ती भी शरीर में लगातार होने वाले दर्द का एक कारण हो सकता है। अगर आप लंबे समय से कोई काम कर रहे हैं या फिजिकली एक्टिव है, तो आपको थकान का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह से आपको शरीर में दर्द हो सकता है। क्रोनिक थकान सिंड्रोम में व्यक्ति को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, डॉक्टर से भी जरूर कंसल्ट करना चाहिए।

4. पोषक तत्वों की कमी

अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो भी शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम या मिनरल्स की कमी की वजह से शरीर में दर्द हो सकता है। इसलिए आपको समय-समय पर विटामिन्स और मिनरल्स की जांच करवाते रहना चाहिए। साथ ही, अगर किसी पोषक तत्व की कमी है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट ले सकते हैं।

Read Next

30 की उम्र के बाद शुरू कर दें ये 5 काम, बुढ़ापे तक कमजोर नहीं होंगी आंखें

Disclaimer