Causes of Joints Pain After Recovering from Chikungunya: चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है। यह आमतौर पर मच्छर के काटने से फैलती है। तेज बुखार, सिरदर्द, थकान, मतली, चकत्ते और लाल आंखें, चिकनगुनिया के आम लक्षण होते हैं। इसके अलावा, चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द का अनुभव भी होता है। चिकनगुनिया बुखार, हाथ और पैरों के जोड़ों को प्रभावित कर सकता है। इससे जोड़ों में सूजन भी हो सकती है। यह दर्द लंबे समय तक परेशान कर सकता है। यानी अगर चिकनगुनिया बुखार ठीक हो गया है, तो फिर भी जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। लेकिन चिकनगुनिया के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है (Chikungunya ke bad Jodo me Dard kyu Hota Hai)? आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-
चिकनगुनिया के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है?- Causes of Joints Pain After Recovering from Chikungunya in Hindi
डॉ. रमन कुमार बताते हैं, 'चिकनगुनिया शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों पर असर पड़ता है। इस वायरस का, जोड़ों पर मुख्य रूप से असर पड़ता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं सकती हैं।'
- चिकनगुनिया वायरस शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। यानी यह वायरस सूजन का कारण बन सकता है। खासकर, जोड़ों में सूजन हो सकती है। इसकी वजह से आपको चिकनगुनिया के दौरान या बाद में जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
- चिकनगुनिया संक्रमण के बाद, शरीर का इम्यून सिस्टम वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया करता है। जब इम्यून सिस्टम ज्यादा प्रभावित हो जाता है, तो यह भी जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है।
- जोड़ों में दर्द, चिकनगुनिया का एक लक्षण भी है। यह लक्षण चिकनगुनिया से ठीक होने के कुछ दिनों बाद तक भी महसूस हो सकता है। चिकनगुनिया से ठीक होने के बाद भी, जोड़ों में दर्द कुछ हफ्तों तक परेशान कर सकता है।
- अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस या पुरानी सूजन की समस्या है, तो उसे चिकनगुनिया के बाद लंबे समय तक जोड़ों के दर्द से परेशान रहना पड़ सकता है।

चिकनगुनिया के बाद होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय
- अगर चिकनगुनिया के बाद आपको जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर दर्दनिवारक दवाई ले सकते हैं।
- इसके अलावा, जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी करवाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे दर्द से राहत मिलेगी।
- जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी की सिंकाई भी कर सकते हैं। इससे जोड़ों की अकड़न भी दूर होगी।
- अगर आपका वजन अधिक है, तो जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए वजन भी नियंत्रण में रखें। इसके लिए आप योग और एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।
- जोड़ों के दर्द राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। ऐसे में आप एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको भी चिकनगुनिया हुआ है, तो जोड़ों के दर्द से बचने के लिए अपना खास ख्याल रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। फास्ट फूड्स से परहेज करें और एक्सरसाइज-योग भी जरूर करें। वहीं, अगर जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करता है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।