Doctor Verified

क्या आपके दांतों के बीच भी गैप है? जानें इस गैप को कम करने के लिए 4 टिप्स

Danto Ke Beech Gap Ka Ilaj: दांतों के बीच गैप को कम करने के लिए नियमित रूप से फ्लॉसिंग करें और टंग एक्सरसाइज करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपके दांतों के बीच भी गैप है? जानें इस गैप को कम करने के लिए 4 टिप्स


Tips To Reduce Gap Between Teeth Naturally In Hindi: कई लोगों के दांतों के बीच गैप होता है। यह कोई समस्या नहीं है और न ही किसी तरह की बीमारी की ओर संकेत करता है। हालांकि, दांतों के बीच में गैप होना अक्सर लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। कई लोग अपने दांतों के बीच हुए गैप को लेकर कॉफी ज्यादा कॉन्शस हो जाते हैं। वे दूसरों के सामने जोर से हंसने से या ज्यादा बातचीत करने से डरते हैं। वैसे यह भी सच है कि अगर दांतों के बची में गैप हो और दांतों की साफ-सफाई का सही तरह से ध्यान न रखा जाए, तो दांतों से जुड़ी कई तरह समस्या हो सकती है। जैसे मसूडों में समस्या होना, दांतों के बीच खाना फंस जाना आदि। अगर आप इस तरह की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि डॉक्टर के पास जाकर ही ट्रीटमेंट करवाया जाए। कुछ तरीकों की मदद से भी आप नेचुरली दांतों के बीच गैप को रिकवर कर सकते हैं। इस बारे में हमने फरीदाबाद स्थित Manav rachna dental college में Department of Pedodontics की प्रोफेसर डॉ. तनु नांगिया से बात की।

दांतों के बीच गैप को कैसे कम करें- Danto Ke Beech Ka Gap Kaise Bhare

सबसे पहले आपको स्पष्ट कर दें कि मौजूदा समय में एक से एक बेहतर ट्रीटमेंट मौजूद हैं, जो दांतों के गैप को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए, आपको प्रोफेशनल्स की मदद लेनी चाहिए। जहां तक घर में ही दांतों के बीच गैप को कम करने की बात है, तो इसके कुछ तरीके आवश्यक तौर पर मौजूद हैं। लेकिन, इनमें काफी समय लग सकता है-

करें टंग एक्सरसाइज

Tips To Reduce Gap Between Teeth Naturally In Hindi

दांतों के बीच गैप को मैनेज करने का यह सबसे पुराना और आसान तरीका है। जिन दो दांतों के बीच गैप है, उन पर अपनी जीभ के जरिए दबाव बनाना होता है। दोनों ऑपोजिट साइड से इस तरह दांतों को जीभ से धकेलने की कोशिश करें जिससे दांतों के बीच का गैप कम हो। हां, यह प्रक्रिया बहुत धीमी है। आपको निरंतर इस प्रैक्टिस को जारी रखना होगा। धीरे-धीरे गैप फुलफिल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Teeth Gaps: दांतों के बीच गैप क्यों होता है? जानें इससे होने वाले नुकसान

करें फ्लॉसिंग

Tips To Reduce Gap Between Teeth Naturally In Hindi

हेल्दी गम्स को मेंटेन करने के लिए नियमित रूप से फ्लॉसिंग की जानी चाहिए। इससे दांत भी साफ रहते हैं और गम्स यानी मसूड़ों से जुड़ी परेशानी भी नहीं होती है। फ्लॉसिंग एक ऐसी एक्टिविटी जिसकी मदद से दांतों के गैप को भी कम किया जा सकता है। हालांकि, इसे नियमित करना पड़ता है। तभी दांतों के बीच में नजर आ रहे गैप में कुछ फर्क नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: दांतों में फिलिंग करवाने (मसाला भरवाने) के बाद कैसे करें इनकी देखभाल? डेंटिस्ट से जानें

टीथ बैंड का करें यूज

मार्केट में कई तरह के टीथ बैंड मौजूद हैं। आप अपने दांतों के बीच के गैप को कम करने के लिए टीथ बैंड का यूज कर सकते हैं। इस बैंड को उन दांतों पर लगाना होता है, जिनके बीच गैप होता है। इससे धीरे-धीरे दांत आपस में चिपकने लगते हैं और गैप कम होने लगता है। इस प्रक्रिया का कोई निगेटिव इंपैक्ट भी नहीं है। हां, टीथ बैंड यूज कर रहे हैं, तो दांतों की क्लीनिंग की ओर विशेष ध्यान दें

प्रोफेशनल की मदद जरूर लें

अगर दांतों के बीच गैप काफी ज्यादा है, तो नेचुरल तरीके अपनाने के बजाय कोशिश करें कि प्रोफेशनल की मदद लें। प्रोफेशनल आपके दांतों के बीच नजर आ रहे गैप के अनुसार आपका ट्रीटमेंट करेंगे। दांतों के बीच गैप को रिमूव करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक्स या डेंटल बॉन्डिंग का तरीकों का उपयोग किया जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 1 August 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दि

Disclaimer