Doctor Verified

क्या वाकई फ्लॉसिंग से दांतों के बीच गैप बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

लोगों का मानना है कि फ्लॉसिंग करने के कारण (What is the reason for a teeth gap) दांत के बीच में गैप आ सकता है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई फ्लॉसिंग से दांतों के बीच गैप बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Can Flossing Create Spaces Between Your Teeth in Hindi: दांतों को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, दांतों से जुड़ी कुछ ऐसी समस्या होती है, जिसके कारण का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसी ही एक समस्या है दांतों के बीच गैप बनना। इस समस्या के कारण आपके लुक्स में भी बदलाव आ सकता है। कई लोगों का मानना है कि फ्लॉसिंग करने की वजह से दांतों के बीच गैप बन (Why do teeth start to separate) जाता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए वेस्ट मुंबई के बांद्रा में स्थित द पेनफ्री डेंटिस्ट में डॉ दीक्षा बत्रा से जानने की कोशिश करते हैं।

क्या फ्लॉसिंग दांतों में स्पेस बनाने का कारण बनता है? - Does Flossing Cause Gaps Between Your Teeth in Hindi?

कई लोगों का मानना है कि फ्लॉसिंग करने से दांते के बीच का गैप बढ़ जाता है, और इससे आपके दांत खराब दिखने लगते हैं। डेंटिस्ट डॉ दीक्षा बत्रा के अनुसार, "फ्लॉसिंग से दांतों के बीच गैप नहीं बनता है; बल्कि, यह आपके मसूड़ों और दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। वास्तव में, नियमित रूप से फ्लॉसिंग करने से मसूड़ों की समस्या, कैविटी और दांतों के बीच प्लाक बनने से रोकने में मदद मिल सकती है, जो ठीक न करने पर मसूड़ों के बढ़ने या समस्या का कारण बन सकता है। हालांकि, अगर आप फ्लॉसिंग रूटीन शुरू करने के बाद अपने दांतों के बीच गैप महसूस करते हैं, तो इसके अन्य कई कारण हो सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: दांतों में फिलिंग करवाने के हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जरूर बरतें सावधानी

दांतों के बीच में गैप होने का क्या कारण है? - What is The Reason For A Gap Between Teeth in Hindi?

1. खराब ओरल हाइजीन

खराब ओरल हाइजीन के कारण मसूड़ें पीछे की ओर खिंच सकते हैं, जिससे दांतों की जड़ें बाहर आ जाती हैं और गैप बन जाता है। अक्सरस खराब ओरल हाइजीन, जैसे कम ब्रश करना, गलत तरीके से दांतों को ब्रश करना और मसूड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण हो सकता है।

Flossing Create Space Between Teeth

2. ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट के कारण दांतों का हिलना

ब्रेसेस जैसे ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट के बाद, दांत नए स्थान पर फिक्स होने के दौरान थोड़ा खिसक सकते हैं, जिससे आपके दांतों के बीच गैप बन सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमें के दौरान दांतों का हिलना, ट्रीटमेंट के बाद दांतों का नई स्थिति में आ जाना और समय के साथ दांतों का हिलना फिर से शुरू हो जाना।

इसे भी पढ़ें: Teeth Gaps: दांतों के बीच गैप क्यों होता है? जानें इससे होने वाले नुकसान 

3. नेचुरल बदलाव

कई नेचुरल कारणों से आपके दांत के बीच गैप आ सकता है। जैसे उम्र बढ़ने की प्रक्रियाओं के कारण समय के साथ दांत के बीच गैप आ सकते हैं। इसके अलावा, दांत पीसने, भींचने या अन्य आदतों के कारण घिस सकते हैं, जिससे गैप बन सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Painfree Dentist -Dr Diksha Batra (@thepainfreedentist)

निष्कर्ष

फ्लॉसिंग के कारण दांतों के बीच गैप नहीं आता है। इसलिए, इस मिथक पर विश्वास करने के स्थान पर आप अपने दांतों के बीच स्पेश बनने के सही कारणों का पता लगाएं, और किसी भी तरह की कंफ्यूजन होने पर डेंटिस्ट से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या लेजर आई सर्जरी में दर्द होता है? डॉक्‍टर से जानें लेजर सर्जरी से जुड़े ऐसे 7 सवालों के जवाब

Disclaimer