Disadvantages Of Having Teeth Gap In Hindi: कई लोगों के दांतों के बीच गैप होता है। हालांकि, यह किसी बीमारी की निशानी नहीं है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि दूध के दांत टूटने के बाद नए आए दांतों का साइज छोटा है। वैसे कई बार मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने के कारण दांत टूट जाता है, जिस वजह से दो दांतों के बीच गैप हो जाते हैं। दांतों के बीच गैप की वजह से अक्सर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह व्यक्ति की पर्सनालिटी को भी प्रभावित करता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि दांतों के बीच गैप होने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में हमने फरीदाबाद स्थित मानव रचना डेंटल कॉलेज में Department of Periodontology के प्रोफेसर Dr Nipun Dhalla से बात की।
दांतों के बीच गैप होने के नुकसान- Danto Ke Beech Ka Gap Hone Ke Nuksan
दांतों का शिफ्ट होना
जब दांतों के बीच गैप होते हैं, तो वह न सिर्फ स्माइल के दौरान नजर आते हैं। बल्कि धीरे-धीरे आसपास के दांत भी शिफ्ट होने लगते हैं। इससे दांतों की शेप बिगड़ जाती है, जो कि आपकी अपियरेंस यानी लुक को प्रभावित करते हैं। ध्यान रखें कि जब दांत एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे होते हैं, तो ऐसे में दांतों से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं। अगर आपकी साथ ऐसी सिचुएशन है, तो बेहतर होगा कि आप डेंटल इंप्लांट करवाएं ताकि भविष्य में दांतों से जुड़ी समस्या कम हो सके।
इसे भी पढ़ें: इन 4 स्थितियों में निकलवाना पड़ सकता है दांत, जानकर आप भी हो जाएं अलर्ट
दांतों की सफाई में दिक्कत
कई बार दांतों के बीच गैप होने की वजह से उनकी सफाई करना एक टास्क हो जाता है। असल में, जब दांतों में गैप हो जाता है तो इस कंडीश्न में ब्रश मसूड़ां को बार-बार हिट करता है। ऐसे में मसूड़ों से खून आ सकता है। यही नहीं, रेगुलर मसूड़ों में ब्रश लगने के कारण वे कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर दांतों की सफाई प्रॉपर तरीके से न हुई तो मुंह में प्लाक जम सकता है।
दांतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं
दो दांतों के अगर बहुत ज्यादा गैप है, तो इस कंडीशन में दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पनप सकती हैं। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि दांतों की क्लीनिंग न होने पर प्लाक जम सकता है। इससे दांतों के एनामेल क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। एनामेल दांतों के बाहरी सख्त सतह को कहा जाता है, जो दांतों को प्रोटेक्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें: दांत के पीछे नए दांत का निकलने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के टिप्स
खाना फंसने की समस्या
कई बार दांतों के बीच गैप में खाना फंस जाता है। जाहिर है, दांतों के बीच जब कोई चीज लंबे समय तक फसी रहती है, तो यह दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी क्षतिग्रस्त करती है। कई बार दांतों के गैप में फंसा खाद्य पदार्थ निकालना मुश्किल होता है। लंबे समय तक दांतों के बीच फंसी चीजें दांतों को सेंसिटिव बना सकती है और दर्द का कारण भी बन सकती है।
दांतों के बीच गैप को कैसे मैनेज करें- Danto Ke Beech Ka Gap Kaise Bhare
इन दिनों दांतों के बीच गैप को फिल करने के कई तरकीब आ गए हैं। आप अपने हिसाब से कुछ भी चुन सकते हैं-
- दांतों के बीच गैप को मैनेज करने के लिए डेंटल इंप्लांट एक अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट से कॉन्टैक्ट करना होता है।
- दांतों के बीच गैप को फिल (Danto Ke Beech Gap Ka Ilaj) करने के लिए टंग एक्सरसाइज किए जाते हैं। यह भी काफी मददगार तरीका होता है।
- दांतों के बीच गैप हो, तो फ्लॉसिंग और क्लीनिंग सही तरह से करें। दांतों के बीच किसी चीज को फंसने न दें। वैसे इन दिनों डेंटल बॉन्डिंग के जरिए भी दांतों के बीच गैप की फिलिंग की जा सकती है। आप इस विकल्प को भी चुन सकते हैं।
All Image Credit: Freepik