दांत के पीछे नए दांत का निकलने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के टिप्स

दांत के पीछे नए दांत का निकलना:  दांत के पीछे नए दांत का निकलना को हाइपरडोंटिया (Hyperdontia) कहते हैं। जानते हैं इनका कारण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत के पीछे नए दांत का निकलने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के टिप्स


हेल्दी दांत हमारी ओरल हेल्थ को सही रखने के साथ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लेकिन कई कुछ लोगों के दांतों के साथ कुछ अटपटा भी होता है। जैसे कि दांतों के बीच में गैप होना, टेढ़े मेढ़े दांत निकलना और दांत के पीछे नए दांत का निकलना। बात अगर सिर्फ दांत के पीछे नए दांत का निकलने की करें तो, ये बेहद आम है और कुछ से लोगों में ये समस्या देखी जाती है। दरअसल, दांत के पीछे नए दांत का निकलना को हाइपरडोंटिया (Hyperdontia) कहा जाता है।  ये इसलिए कि आमतौर पर वयस्कों के 32 स्थायी दांत होते हैं। जब किसी व्यक्ति के एक या अधिक अतिरिक्त दांत होते हैं, तो उन्हें हाइपरडोंटिया कहा जाता है। हाइपरडोंटिया अक्सर बचपन में शुरू होता है और बड़े होने तक ये पूरी तरह से हमारे सामने आ जाता है। दांत के पीछे नए दांत का निकलते हैं और दर्द व परेशानी का कारण बनते हैं। पर आपने कभी इनके कारणों के बारे में सोचा है?  नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं हाइपरडोंटिया का कारण और बचाव के उपाय। 

Inside_Hyperdontia

दांत के पीछे नए दांत का निकलने के हो सकते हैं ये 5 कारण-Why do I have teeth behind my teeth 

दांत के पीछे नए दांत का निकलने के पीछे वैसे तो कोई खास कारण नहीं है पर कई बार ये कुछ वंशानुगत बीमारियों के कारण हो सकता है। इसके अलावा जन्म से ही दांतों के मसूड़ों के बीच गैप भी गलत तरीके से दांत के पीछे नए दांत का निकलने कारण बनता है। हालांकि साइंस कि मानें, तो इसके पीछे कुछ अलग ही कारण है जैसे कि

1. गार्डनर सिंड्रोम (Gardner’s syndrome)

गार्डनर सिंड्रोम एक दुर्लभ अनुवांशिक विकार जिसके कारण त्वचा में सिस्ट, स्कल में ग्रोथ और कॉलेन में ग्रोथ होता है। इसी के कारण अचानक से आपके दांत के दांत निकल सकते हैं। हालांकि ये बीमारी अगर किसी को शुरुआत से होती है तो अपने डॉक्टर के पास जाएं और इस बीमारी का इलाज करवाएं। 

2. दांतों की ढीली जड़ों के कारण

दांतों की ढीली जड़ों के कारण दांत के पीछे नए दांत निकल सकते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आपकी दांतों की जड़ें ढीली होती हैं तो दूसरे दांत इनके बीच में निकलने के लिए अपनी जगह बनाने लगते हैं। ये दांत दूसरे दांतों को आसानी से विस्थापित कर देते हैं और निकल आते हैं। इसमें आप महसूस कर सकते हैं कि आपकी दांतों की त्वचा आसानी से खरोंच जाती है या फिर रह-रह कर आपके मांसपेशियों में दर्द उठने लगता है। ऐसे में समझ जाएं कि आपके मसूड़ों के अंदर से दूसरे दांत बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें : पेट के बाएं हिस्से में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्‍टर से जानें किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

3. फटे तालू और होंठ के कारण

हाइपरडोंटिया मुंह के एक तरफ, मुंह के दोनों तरफ, या केवल सामने के दांतों को भी प्रभावित कर सकता है। जब किसी बच्चे को या व्यक्ति को बचपन से ही फटे तालू और होंठ होते हैं तो उनमें ये दांत के दांत निकलने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ये दांत दांतों के बीच में विकसित हो सकते हैं या बच्चे के आगे या पीछे के दांतों में जाम हो सकते हैं या स्थायी दांत हो सकते हैं। ये अतिरिक्त दांत इस तरह से स्थित हो सकते हैं जिससे जबड़े से स्थायी दांत ठीक से नहीं निकल पाते हैं और तेज दर्द का कारण बनते हैं। 

Inside_teethpain

4. फैबरी डिजीज (Fabry disease) के कारण 

फैबरी डिजीज (Fabry disease) एक प्रकार का सिंड्रोम है जिसमें कि शरीर अपना पसीना निकालने में असमर्थ हो जाता है। इसके लक्षणों में हाथ और पैर पर लाल चकत्ते और पेट में दर्द शामिल है। इसके कारण शरीर में असमान्य ग्रोथ होते हैं जिनमें दांत के ऊपर दांत निकलना भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें : क्या होता है लो-ग्रेड डिप्रेशन? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

5. ओरल ट्यूमर या सिस्ट

ओरल ट्यूमर या सिस्ट के कारण भी दांत के ऊपर दांत निकल सकते हैं। इसमें मसूड़ों में दर्द हो सकता है और संक्रमण हो सकता है। ऐसे में शुरुआत से ही मसूड़ों से जुड़ी कोई भी परेशानी का अनुभव हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं। 

दांत के पीछे नए दांत निकलने पर होने वाली परेशानी  

  • -दांतों की सड़न
  • -मसूड़ों का रोग
  • -दांत में दर्द
  • -जुड़े हुए दांत
  • - दांतों की गति और विस्थापन
  • -ट्यूमर
  • -चेहरे का अजीब दिखना
  • -बोलने और खाने से जुड़ी समस्याएं

बचाव और इलाज के टिप्स-Prevention and Treatment Tips 

  • -अपने नियमित दांतों को अंदर की ओर आने से रोकें
  • -दांतों के ऊपर दांत निकलने लगे तो डॉक्टर को दिखाएं और उसे रोकें। 
  • -अपने दूसरे दांतों को इस स्थिति से बचाएं। 
  • -आस-पास के दांत को अंदर आने से रोकें या जगह से हटा दें।
  • -सिस्ट या आस-पास के दांतों की जड़ों को नुकसान से बचाएं।

दांत के पीछे नए दांत निकलने वाली ये स्थिति से वैसे तो बचा नहीं जा सकता पर अच्छे ओरल हेल्थ फॉलो करें। फ्लॉसिंग या अच्छी तरह से ब्रश करने की आदत डालें और दांतों को हेल्दी रखने के लिए फूड्स खाएं। 

all images credit: freepik 

Read Next

क्या गैस के कारण भी सांस लेने में दिक्कत होती है? डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करें

Disclaimer