Doctor Verified

दांत ढीले क्यों हो जाते हैं? जानें इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव

Loose Tooth Causes Symptoms: पायरिया, संक्रमण, कैविटी और खानपान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में दांत ढीले हो सकते हैं, जानें बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत ढीले क्यों हो जाते हैं? जानें इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव


Loose Tooth Causes Symptoms: देखभाल की कमी, गलत तरीके से भोजन करना और ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। दांतों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। आप जिन भी चीजों का सेवन करते हैं, सबसे पहले उनका संपर्क दांतों से ही होता है। दांतों में खराबी या दांत कमजोर होने पर आपको भोजन करने से लेकर कई तरह की समस्याओं का खतरा रहता है। दांतों का हिलना या दांत ढीला होना भी एक गंभीर समस्या है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, दांत ढीले क्यों हो जाते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

दांत ढीले क्यों होते हैं?- Loose Tooth Causes in Hindi

आमतौर पर दांत हिलने या ढीले होने की समस्या बुजुर्गों में देखी जाती है। बढ़ती उम्र के कारण दांतों की सेहत प्रभावित होती है, जिसकी वजह से दांत हिलने की समस्या हो सकती है। लेकिन खानपान, जीवनशैली और देखभाल से जुड़ी गलतियों के कारण वयस्कों में भी इस समस्या का खतरा रहता है। नोएडा स्थित राणा डेंटल ऑर्थोडोंटिक्स क्लिनिक के सीनियर डेंटिस्ट डॉ अरुण राणा कहते हैं, "दांत ढीले होने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। पायरिया, संक्रमण, कैविटी जैसी स्थितियों में भी दांत ढीले होने का खतरा रहता है। इसके अलावा खानपान और दांतों की देखभाल से जुड़ी गलतियों के कारण भी दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है।"

Loose Tooth Causes in Hindi

इसे भी पढ़ें: Oral Health: दांत और मुंह की समस्याओं में बड़े काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे

दांत ढीले होने के कुछ मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • दांतों पर चोट लगना, घाव होना
  • मसूड़ों से जुड़ी बीमारी
  • गलत तरीके से ब्रश करना
  • ज्यादा कठोर चीजों को चबाना
  • पायरिया या दांतों से जुड़ी अन्य बीमारी
  • तंबाकू का सेवन

ढीले दांतों के लक्षण- Loose Tooth Symptoms in Hindi

आमतौर पर दांत लूज होने पर ये हिलने लगते हैं। इसकी वजह से भोजन करते समय गंभीर समस्या होती है। यही नहीं ढीले दांतों की वजह से बोलने या मुंह खोलते समय भी दिक्कतें होती हैं। ढीले दांत होने पर ये समस्याएं होती हैं-

  • दांतों का डगमगाना
  • दांतों में तेज दर्द
  • भोजन करने में दिक्कत
  • दांत टूटकर गिर जाना
  • मसूड़ों में ब्लीडिंग
  • दर्द और सूजन

दांतों को ढीला होने से बचाने के टिप्स- Tips To Prevent Loose Tooth in Hindi

दांतों को ढीला होने से बचाने और हेल्दी रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

1. नियमित दांतों की सफाई: लूज टूथ को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है नियमित रूप से अच्छी तरह से दांतों की सफाई करना। आपको दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए, साथ ही फ्लॉसिंग भी करनी चाहिए।

2. ठीक तरीके से खाना चबाना: खाने के समय ध्यान दें कि आप अपने भोजन को अच्छे से चबाएं, जिससे आपके दांतों पर कम दबाव पड़ेगा।

3. डेंटल चेकअप का नियमित रूप से: नियमित रूप से अपने डेंटिस्ट के पास जाएं और दांतों की जांच जरूर कराएं। डेंटिस्ट आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं और संभावित समस्याओं खतरे को कम करने की सलाह देते हैं।

4. बहुत तेजी से खाना न खाएं: अगर आप खाने को बहुत तेजी से खाते है, तो इससे भी दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। भोजन आराम से करें जिससे दांतों को नुकसान न पहुंचे।

5. दांतों की बीमारियों को नजरअंदाज न करें: दांतों से जुड़ी बीमारी जैसे पायरिया आदि के कारण दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इन बीमारियों के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उचित इलाज लें।

इसे भी पढ़ें: क्या दांतों में ब्रेसेस (दांतों में तार) लगवाने से चेहरे की बनावट बदल जाती है? जानें सावधनियां

दांतों से जुड़ी बीमारियां स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन भी होती हैं। इससे दांतों समेत ओरल हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचता है। दांतों को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से दूरी बनाएं। दांतों से जुड़ी समस्याओं के लक्षण दिखने पर एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

World Digestive Health Day: पाचन तंत्र से जुड़ी हैं ये 3 समस्याएं, सही नहीं है अनदेखी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version