Doctor Verified

विस्‍डम टीथ (अक्‍ल दाढ़) क्या है? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Why Do Humans Have Wisdom Teeth: अक्ल दाढ़ या विजडम टूथ जबड़े में आने वाले आखिरी दांत को कहते हैं, आमतौर पर इसकी शुरुआत 17 साल से होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
विस्‍डम टीथ (अक्‍ल दाढ़) क्या है? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें


Why Do Humans Have Wisdom Teeth: अक्ल दाढ़ या विजडम टूथ जबड़े में आने वाले आखिरी दांत को कहते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआत 17 साल से होती है और 25-27 साल तक हो सकती है। दरअसल, अक्ल दाढ़ जबड़े के आखिर हिस्से में निकलते हैं, इससे कई लोगों को मुंह खोलने और खाने-पीने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों में अक्ल दाढ़ से होने वाली परेशानियां अपने आप ठीक हो जाती हैं, तो कुछ लोगों को इलाज या सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि अक्ल दाढ़ आने के बाद इंसान की बुद्धि या दिमाग भी बढ़ जाता है। Wisdom Teeth निकलने की वजह से भी लोगों में जबड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर अक्ल दाढ़ क्यों आता है।

विस्‍डम टीथ (अक्‍ल दाढ़) क्या है?- Why Do Humans Have Wisdom Teeth in Hindi

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के डेंटिस्ट डॉ. ए के मिश्र कहते हैं, "अक्ल दाढ़ या विजडम टूथ जबड़े में आने वाले आखिरी दांत को कहते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआत 17 साल से होती है और 25-27 साल तक हो सकती है। जब किसी भी इंसान का जन्म होता है, तो उसी समय मुंह में 32 दांतों की संरचना बन जाती है। इसके बाद सबसे पहले दूध के दांत आते हैं और फिर धीरे-धीरे 20 दांत आते हैं और फिर उम्र बढ़ने पर अन्य दांत आते हैं। विजडम टीथ सबसे आखिरी में आते हैं और यह जबड़े या खोपड़ी के आखिर में होते हैं।" विजडम टूथ जबड़े में सबसे पीछे आता है। और अगर जबड़े का आकार पर्याप्त न हो तो इसे पूरी जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में यह फंसी हुई अवस्था में रहता है जिससे दर्द होता है।

Why Do Humans Have Wisdom Teeth

इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव

अक्ल दाढ़ आने पर दर्द क्यों होता है?- Causes of Wisdom Tooth Pain in Hindi

  • दातों का टेढ़े मेढ़े आना
  • दांतों की सतह पर संक्रमण होना
  • दबाव के कारण मसूड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।
  • अकड़ दांढ़ का लेट कर निकलना
  • अन्य दांतों की तरह बढ़ना लेकिन जबड़े की हड्डी के साथ फस जाना

अक्ल दाढ़ की वजह से होने वाली परेशानियां आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको ये समस्या लंबे समय तक है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ट्राइसेप्‍स सर्जरी क्या होती है? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version