Doctor Verified

अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव

Wisdom Teeth Can Cause Health Problems: अक्ल दाढ़ के कारण आपको हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव


Wisdom Teeth Can Cause Health Problems: 17 से 25 साल की उम्र में लोगों को अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) आती है। विजडम टूथ या अक्ल दाढ़ आने पर दांतों में असहनीय दर्द के साथ कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके मसूड़ों से ब्लीडिंग और पास निकलने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, अक्ल दाढ़ जबड़े के आखिर हिस्से में निकलते हैं, इससे कई लोगों को मुंह खोलने और खाने-पीने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों में अक्ल दाढ़ से होने वाली परेशानियां अपने आप ठीक हो जाती हैं, तो कुछ लोगों को इलाज या सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ता है। इसकी वजह से होने वाली परेशानियां हर व्यक्ति में अलग-अलग होती हैं। आइये इस लेख में जानते हैं अक्ल दाढ़ की वजह से होने वाली परेशानियों और इससे बचाव के बारे में।

अक्ल दाढ़ की वजह से होने वाली समस्याएं- Wisdom Teeth Can Cause Health Problems in Hindi

अक्ल दाढ़ या विजडम टूथ जबड़े में आने वाले आखिरी दांत को कहते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआत 17 साल से होती है और 25-27 साल तक हो सकती है। ये दांत अगर सही ढंग से नहीं निकलते हैं, तो कई गंभीर परेशानियों का कारण बन जाते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के डेंटिस्ट डॉ. ए के मिश्र कहते हैं कि इसकी वजह से होने वाली परेशानियों के कारण आपको अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी हो सकती है। 

Wisdom Teeth Can Cause Health Problems

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: अक्ल दाढ़ के दर्द से हैं परेशान तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाए राहत, नहीं सहना पड़ेगा दर्द

अक्ल दाढ़ आने पर इन परेशानियों का खतरा रहता है-

1. इन्फेक्शन का खतरा 

अक्ल दाढ़ की वजह से आपको मुंह के इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है। दरअसल जब आपको अक्ल दाढ़ आना शुरू होता है, तो इसकी वजह से मुंह की साफ-सफाई ठीक ढंग से होना मुश्किल होता है। इसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से कैविटी और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। ज्यादा समय तक इसका शिकार होने पर संक्रमण गंभीर स्थिति में जा सकता है। इससे बचने के लिए ओरल माउथवॉश का इस्तेमाल और मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

2. मसूड़ों में दर्द और सूजन

अक्ल दाढ़ आने पर आपको गंभीर दर्द हो सकता है और इसकी वजह से मसूड़ों में सूजन हो जाती है। दरअसल, ये दांत मसूड़ों से बाहर निकलता है। जबड़ों में पर्याप्त जगह न होने पर इसका दर्द और बढ़ जाता है। इस स्थिति में आप दर्द से बचने के लिए आपको लौंग के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

3. मुंह का स्वाद बदलना 

अक्ल दाढ़ या विजडम टूथ की वजह से आपके मुंह का स्वाद बदल जाता है। दरअसल, इस स्थिति में साफ-सफाई सही से न होने के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह से स्वाद बदल जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए रोजाना सुबह और शाम के समय ओरल माउथवॉश से मुंह को साफ करना चाहिए। आप गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा भी कर सकते हैं।

4. माउथ अल्सर का खतरा

अक्ल दाढ़ आने के कारण आपको माउथ अल्सर का खतरा भी रहता है। दरअसल, ये दांत मसूड़ों को चीरकर बाहर आते हैं। जगह की कमी होने पर दांत अंदर के गाल और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे माउथ अलसर का खतरा रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ मामलों में परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर दांत निकाल देते हैं।

5. पेरिकोरोनाइटिस का खतरा

पेरिकोरोनाइटिस (Pericoronitis) मसूड़ों से जुड़ी गंभीरबीमारी है। इस समस्या में दांत के आसपास मसूड़ों में दर्द और सूजन के साथ लालिमा हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Wisdom Tooth Pain: क्या हैं 'अकल दाढ़ दर्द' के लक्षण, जानें इसके कारण और उपचार

अक्ल दाढ़ की वजह से होने वाली परेशानियां आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको ये समस्या लंबे समय तक है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पेट की चर्बी बढ़ने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमार‍ियां, जानें एक्स्ट्रा फैट घटाने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version