-1765784205306.webp)
Not Removing Wisdom Teeth Consequences: आमतौर पर 17 साल की उम्र के बाद से आने लगते हैं। ये दांत जबड़े के सबसे पीछे वाले हिस्सों में आते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि मुंह में अक्ल दाढ़़ आने की पर्याप्त जगह नहीं होती है। इसलिए, जब भी अक्ल दाढ़ निकलते हैं, व्यक्ति को दाढ़ में सूजन और दर्द होने लगता है। कई लोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए अक्ल दाढ़ रिमूव करवा देते हैं। वहीं, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो दर्द, सूजन और पस बनने के बावजूद अक्ल दाढ़ निकालने से बचते हैं। ऐसा उन लोगों के साथ अधिक होता है, जिन्हें डेंटिस्ट के पास जाने डर लगता है। बहरहाल, यहां एक सवाल मन में जरूर उठता है कि क्या अक्ल दाढ़ में दर्द, सूजन होने के बावूजद अगर इसे रिमूव न किया जाए, तो क्या होता है? असल में, इसके काफी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आइए, भोपाल स्थित डेंटलवर्ल्ड एवं ओरल कैंसर रिसर्च सेंटर में Dr Chandresh Kumar Shukla (BDS, MDS, Ph.D) जानते हैं इनके बारे में।
इस पेज पर:-
दर्द और सूजन के बाद भी अक्ल दाढ़ न निकलवाने के नुकसान- Akal Daad Na Nikalne Ke Nuksan
-1765784939482.jpg)
इंफेक्शन का रिस्क
अगर दर्द और सूजन के बावजूद कोई व्यक्ति अपना अक्ल दाढ़ नहीं निकलवाता है, तो उन्हें इंफेक्शन या गम डिजीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। असल में, अक्ल दाढ़ में सूजन और दर्द होने की वजह से प्रभावित हिस्से की सफाई अच्छी तरह नहीं होती है और खाने के पार्टिकल्स वहां फंस जाते हैं। इससे दर्द बढ़ जाता है, पस बनने लगता है और मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 परिस्थितियों में पड़ती है अक्लदाढ़ निकलवाने की जरूरत, न करें अनदेखी
दांतों में सड़न
-1765785015376.jpg)
अगर दर्द और सूजन के बावजूद आप अक्ल दाढ़ को रिमूव नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से आपके दांतों में सड़न भी लग सकती है। जी, हां! यह सच है। असल में, दांतों में सड़न की समस्या तभी होती है, जब आप अपने दांतों को सही तरह से साफ नहीं करते हैं। वहीं, अक्ल दाढ़ की वजह से मुंह में हो रहे दर्द और सूजन के कारण जबड़े के हिस्सों में क्लीनिंग मुश्किल हो जाती है। नतीजतन, लंबे समय तक फूड पार्टिकल्स चिपके रहने से दांतों में सड़न पैदा हो सकती है। यहां तक कि कैविटी बनने की वजह से इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकता है।
पेरिकोरोनाइटिस
मसूड़ों की सूजन और संक्रमण को पेरिकोरोनाइटिस कहा जाता है। चूंकि, अक्ल दाढ़ में हुई दिक्कत के कारण मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और आसपास के दांतों में फूड पार्टिकल्स जमने लगते हैं। ऐसे में प्रभावित हिस्से में बैक्टीरिया हो सकता है, जो कि गम इंफेक्शन, दांतों में दर्द का मुख्य कारण बनकर उभर सकता है।
सिस्ट या ट्यूमर बनना
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आप समय रहते दर्द और सूजन के बावजूद अक्ल दाढ़ को रिमूव नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से पस से भरा एक सिस्ट या ट्यूमर मसूड़ों या प्रभावित हिस्से के आसपास बन सकता है। ऐसे में जॉबोन को नुकसान हो सकता है, नस डैमेज हो सकती है और ट्यूमर भी डेवेलप हो सकता है। हालांकि, ऐसा दुर्लभ मामलों में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव
अक्ल दाढ़ में दर्द और और सूजन होने पर क्या करें?
- अक्ल दाढ़ में दर्द हो, तो उसे इग्नोर न करें। डॉक्टर दांतों की एक्स-रे देखकर आपकी कंडीशन की सटीक जानकारी देंगे।
- दांतों में दर्द, हो तो डॉक्टर के पास जाएं और डीप क्लीनिंग करवाएं। वे आपको कुछ एंटी-बायोटिक्स दे सकते हैं, जिससे रिकवरी तेजी से हो सकती है।
- अक्ल दाढ़ की सूजन और दर्द कम होने पर जरूरी हो, तो इसे रिमूव करवा दें। कई बार अक्ल दाढ़ रह-रहकर ग्रो करता है, जिससे मुंह में क्राउडिंग की समस्या हो जाती है यानी दांतों की लोकेशन बदल जाती है।
निष्कर्ष
अक्ल दाढ़ में दर्द और सूजन होने के बावजूद, अगर आप इसे रिमूवर नहीं कर रहे हैं, तो यह भविष्य में आपके लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि समय रहते अपनी कंडीशन में सुधार करें और डॉक्टर की सलाह पर अक्ल दाढ़ को हटवा दें। वैसे भी विशेषज्ञ कहते हैं कि अक्ल दाढ़ हो या न हो, इससे कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है। इसके उलट, समय-समय पर अक्ल दाढ़ के कारण मुंह में दर्द बढ़ जाता है, जो कि रोगुलर लाइफस्टाइल को भी प्रभावित कर सकता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
अगर मैं सड़े हुए दांत को नहीं निकलवाऊं तो क्या होगा?
अगर आप अपने सड़े हुए दांत नहीं निकालते हैं, तो समस्या गहराई तक पहुंच सकती है। आसपास के दांत भी सड़ सकते हैं और मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है। इस तरह की कंडीशन न हो, इसके लिए दांत रिमूव करवा देना ही अच्छा विकल्प होता है।अक्ल दाढ़ कितने दिनों में निकलते हैं?
आमतौर पर अक्ल दाढ़ 17 से 25 साल की उम्र के बीच निकलता है। लेकिन, यह हर व्यक्ति दर व्यक्ति पर निर्भर करता है। अक्ल दाढ़ निकलने की प्रक्रिया कई महीनों से सालों तक चल सकती है। यही नहीं, अक्ल दाढ़ कई बार दर्द के साथ निकलती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अक्ल दाड़ को रिमूव करवाना पसंद करते हैं।अगर आपके दाढ़ के दांत निकल आए तो क्या होगा?
दाढ़ के दांत निकल आए, तो कुछ खास नहीं होता है। यह नेचुरल प्रक्रिया है। हालांकि, कई लोगों में अक्ल नहीं भी आते हैं। अगर अक्ल दाढ़ आने की वजह से दांतों में दर्द और सूजन बढ़ रही है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर इसे रिमूव करवा दें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 15, 2025 13:22 IST
Modified By : Meera TagoreDec 15, 2025 13:22 IST
Published By : Meera Tagore