Doctor Verified

क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद बुखार आना सामान्य है? जानें बचाव के टिप्स

वैसे तो अक्ल दाढ़ रिमूव करवाने के बाद किसी तरह की समस्या नहीं होती है। अगर किसी को बुखार या मुंह में स्वेलिंग हो, तो इसे लेकर परेशान नहीं होना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद बुखार आना सामान्य है? जानें बचाव के टिप्स


Is It Normal To Have Fever After Wisdom Tooth Extraction: अक्ल दाढ़ वह दांत होते हैं, जो मुंह में सबसे पीछे की ओर निकलते हैं। आमतौर पर ये दांत 20 साल की उम्र के शुरुआत में आते हैं और यह प्रक्रिया लंबी चलती है। कभी-कभी अक्ल दाढ़ की वजह से मुंह में क्राउड हो जाता है, मुंह में सूजन हो जाती है, जिस वजह से अन्य दांतों में दर्द होने लगता है। यही नहीं, अगर अक्ल दाढ़ को निकलने के लिए पर्याप्त जगह न मिले, तो इसकी वजह से अन्य दांत कमजोर हो जाते हैं और उनमें क्षति होने लगती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अक्ल दाढ़ चबाने या अन्य किसी भी काम के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होते हैं। इसलिए, इन्हें निकलवाया जा सकता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अक्ल दाढ़ निकलते ही उसे रिमूव करते देते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या अक्ल दाढ़ निकलवाने की प्रक्रिया सहज होती है? कई बार देखने में आता है कि अक्ल दाढ़ रिमूव करवाने के बाद लोगों को बुखार आ जाता है। क्या इस स्थिति को सामान्य माना जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में सभी जरूरी बातें।

क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद बुखार आना सामान्य होता है?- Is It Normal To Get Fever After Wisdom Tooth Extraction

is it normal to have fever after wisdom tooth extraction 2 (1)

इससे पहले कि हम यह जानें कि अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद बुखार आना सामान्य है या नहीं, यह जान लेते हैं कि आखिर अक्ल दाढ़ क्यों निकालने की जरूरत पड़ती है? विशेषज्ञों की मानें, तो अक्ल दाढ़ निकालने की जरूरत तब पड़ती है, जब इसकी वजह से मुंह में सूजन, दर्द, इंफेक्शन और दांतों से जुड़ी अन्य समस्या होने लगती है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद बुखर आना सामान्य है या नहीं? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, ‘वैसे तो अक्ल दाढ़ निकालने की प्रक्रिया नॉर्मल होती है। इसके बाजवूद, कुछ लोगों को इस प्रक्रिया के बाद बुखार आ सकता है। यह पूरी तरह सामान्य है। ऐसा हो, तो आप परेशान न हों, क्योंकि महज दो से तीन दिनों में ही आपकी पूरी तरह से रिकवरी हो सकती है।’ डॉक्टर आगे कहते हैं, ‘अगर अक्ल दाढ़ रिमूव करने के बाद आपको बहुत तेज बुखार, सूजन, तीव्र दर्द हो, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

अक्ल दाढ़ रिमूव करने के बाद कब जाएं डॉक्टर के पास

is it normal to have fever after wisdom tooth extraction 1 (5)

  1. अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद मुंह में सूजन हो या पस बन जाए, तो इस स्थिति की अनदेखी न करें।
  2. अगर अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद तीव्र दर्द महसूस हो, जो कि असहनीय हो।
  3. अक्ल दाढ़ में हो रहे दर्द के कारण गर्द और चेहरे में दर्द होना।
  4. अक्ल दाढ़ निकलवाने की वजह से आसपास का हिस्सा लाल होन।
  5. अक्ल दाढ़ रिमूव करने के बाद मुंह से बदबू आना।
  6. अक्ल दाढ़ रिमूव करने के बाद हो रहे दर्द से कैसे राहत पाएं?
  7. प्रभावित हिस्से में आइस पैक लगाएं।
  8. डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।
  9. अक्ल दाढ़ रिमूव करवाने के बाद पूरा रेस्ट करें।
  10. अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद ठंडी चीजें खाएं।

इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें डेंटिस्ट से

निष्कर्ष

अक्ल दाढ़ रिमूव करना एक आसान और सामान्य प्रक्रिया है, जो कि एक्सपर्ट द्वारा किया जाता है। इसके बावजूद, अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद मुंह में दर्द, सूजन और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपके साथ इस तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अक्ल दाढ़ निकलने के क्या नुकसान हैं?

    अक्ल दाढ़ निकलने का कोई नुकसान नहीं है, बशर्ते दांत सही पोजिशन में निकले और मुंह के अंदर पर्याप्त जगह हो। अगर मुंह में जगह नहीं है और अक्ल दाढ़ निकल जाए, तो इसकी वजह से मुंह में दर्द, स्वेलिंग, इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • दाढ़ निकालने के बाद दर्द कितने समय तक रहता है?

    आमतौर पर अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद कुछ 3-7 दिनों तक दर्द रहता है। इस दौरान हल्की सूजन भी आ सकती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो आइस पैक की मदद से सिंकाई करें। दर्द से आराम मिलेगा।
  • अक्ल दाढ़ निकलने के बाद क्या खाना चाहिए?

    अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद कुछ दिनों तक नर्म और ठंडी चीजें खानी चाहिए। इस दौरान मसालेदार या गर्म चीजें कभी नहीं खानी चाहिए।

 

 

 

Read Next

आंखों की नसें सूखने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS