World Oral Health Day 2024: शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सभी अंगों का हेल्दी रहना जरूरी है। दांतों की ठीक ढंग से साफ-सफाई न करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। कहते हैं हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी मुंह होना बहुत जरूरी है। मुंह को हेल्दी रखने के लिए इसके भीतर मौजूद अंगों का ठीक ढंग से ध्यान रखना चाहिए। लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 20 मार्च के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral Health Day) मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की थीम 'ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी बॉडी' है। बचपन से ही आपको मुंह और दांतों की ठीक ढंग से सफाई रखने की सलाह दी गई होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, शरीर को हेल्दी रखने के लिए दांतों को ब्रश, फ्लॉस करना और मसूड़ों की मसाज क्यों जरूरी है?
दांतों को ब्रश, फ्लॉस और मसाज करने के फायदे- Importance of Oral Care in Hindi
नियमित रूप से दांतों को ब्रश, फ्लॉस और मसूड़ों की मसाज करने से आपका ओरल हेल्थ ठीक रहता है। अगर नियमित रूप से दांतों और मसूड़ों की सफाई नहीं की जाती है, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "दांतों को नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस करने से सड़न, बैक्टीरिया समेत कई गंभीर समस्याओं से बचाव होता है। मसूड़ों की मसाज करने से पायरिया जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। मुंह और दांतों में बैक्टीरिया रहने से पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का भी खतरा रहता है।"
इसे भी पढ़ें: Oral Health: दांत और मुंह की समस्याओं में बड़े काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे
दांतों को ब्रश करने के फायदे- Benefits of Brushing Teeth Daily in Hindi
दांतों को चमकीला और सफेद बनाए रखने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए दांतों को नियमित रूप से ब्रश करना चाहिए। डॉक्टरों का सुझाव है, कि नियमित रूप से दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से दांतों को ब्रश जरूर करना चाहिए। ब्रश करने से दांतों की सही ढंग से सफाई होती है। इससे दांतों पर जमा एनेमल और प्लाक हटाने में मदद मिलती है। दांत साफ रहने से ओरल कैंसर और पेट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने मे मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: टूथपिक या डेंटल फ्लॉस: ओरल हेल्थ के लिए कौन है ज्यादा सुरक्षित और बेहतर
दांतों को फ्लॉस करने के फायदे- Benefits of Flossing Teeth in Hindi
दांतों को ब्रश के साथ फ्लॉस भी करना चाहिए। इससे बैक्टीरिया से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। यही नहीं फ्लॉस करने से मसूड़े और मुंह से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। दांतों में जमे एनेमल और प्लाक को हटाने के लिए भी सही तरीके से फ्लॉस जरूर करना चाहिए।
मसूड़ों की मसाज करने के फायदे- Benefits Of Massaging Gums in Hindi
ओरल केयर में लोग दांतों को ब्रश और फ्लॉस तो कर लेते हैं, लेकिन मसूड़ों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। मसूड़ों की सही देखभाल पायरिया, मसूड़ों में सूजन, खून आने जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दांत और मुहं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई और चेकअप की जरूरत होती है। ओरल हेल्थ का उचित ध्यान न रखने पर मुहं और दांतों से जुड़ी कई समस्या जैसे मुंह से दुर्गंध आना (Bad Breath or Halitosis), दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन, दांतों में कीड़ा लगना, मसड़ों से खून आदि शुरू हो जाती है। मुंह की साफ-सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान न रखने पर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी बना रहता है।
(Image Courtesy: freepik.com)