Toothpick VS Dental Floss Which is Better: दांत और मुंह को साफ और हेल्दी रखने के लिए सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए दांतों की सही ढंग से साफ-सफाई बहुत जरूरी है। अक्सर खाना खाने के बाद मुंह और दांतों में कुछ चीजें फंस जाती हैं, इन्हें सही समय पर न निकालने से कई समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से दांतों में कीड़े लगने या कैविटी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। दांतों के बीच फंसे फूड्स को निकालने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में लोग टूथपिक और डेंटल फ्लॉस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए करते हैं। लेकिन इन दोनों चीजों को लेकर इंटरनेट पर हमेशा बहस बनी रहती है कि दांतों और ओरल हेल्थ के लिए इनमें से बढ़िया क्या है। आइये इस लेख में एक्सपर्ट डॉक्टर से यह समझने की कोशिश करते हैं कि दांतों के लिए टूथपिक और फ्लॉस में सबसे ज्यादा सुरक्षित और बेहतर क्या है?
टूथपिक या डेंटल फ्लॉस क्या है ज्यादा बेहतर?- Toothpick VS Dental Floss Which is Better in Hindi
दांत और ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करने को कहा जाता है। ज्यादातर लोग ओरल हेल्थ की देखभाल में सिर्फ इसी रूटीन को अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिनभर में जो भी आप खाते हैं, उसके कुछ कण आपके दांत के बीच में फंस जाते हैं। फूड्स के इन कणों को बाहर निकालने के लिए टूथपिक और डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल किया जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि, "दांतों में लंबे समय तक फूड्स के कण फंसे रहने पर दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से दांतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है।" दांतों के बीच फंसे कणों को ही निकालने के लिए डेंटल फ्लॉस और टूथपिक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: ओरल इन्फेक्शन क्यों होता है? जानें कारण और बचाव के उपाय
टूथपिक और डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करने के फायदे इस तरह से हैं-
1. टूथपिक का इस्तेमाल आप सिर्फ दांतों के बीच फंसे फूड्स के कणों को निकालने के लिए करते हैं, जबकि डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल दांतों के बीच फंसे कणों को निकालने के अलावा दांतों की गहराई से सफाई करने में मदद करता है।
2. फ्लॉसिंग करने से दांतों के बीच फंसे मलबे को निकालने और मसूड़ों की बीमारी व दांतों की सड़न रोकने में मदद मिलती है, लेकिन टूथपिक्स कुशलता से दांतों की मैल हटाने में मदद नहीं कर पाते हैं।
ओरल हाइजीन को कैसे मेंटेन रखें?
ओरल हाइजीन को ठीक रखने के लिए सुबह और शाम दोनों समय मुंह और दांतों को अच्छी तरह से ब्रश कर साफ करें। ऐसे फूड्स जो मसूड़ों और दांत के लिए हेल्दी होते हैं, उन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दांतों को साफ करें।
इसे भी पढ़ें: दांत, मसूड़ों और मुंह की सफाई और अच्छी सेहत के लिए आजमाएं ये 7 आयुर्वेदिक नुस्खे
दिन में दो से तीन बार ब्रश करें और भोजन करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला जरूर करें। इसके अलावा ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए एंटीसेप्टिक या फ्लोरिनेटेड माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
सर्दियों में धूप में बैठने से बेहतर होती है मेंटल और फिजिकल हेल्थ, जानें धूप में बैठने का सही समय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version