ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, बीमारियों का जोखिम होगा कम

मुंह की समस्या कम करने के लिए ओरल हाइजीन को बनाए रखना जरूरी होता है। आगे जानते हैं ओरल हाइजीन के उपाय  
  • SHARE
  • FOLLOW
ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, बीमारियों का जोखिम होगा कम


Tips To Maintain Oral Hygiene Naturally: दांत आपकी मुस्कान को अधिक खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में दांतों और मुंह की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की आवशयकता होती है। लेकिन, अक्सर देखने में मिलता है कि हम केवल सुबह के समय ही ब्रश करते हैं। इससे आपके दांत प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपके दांतों में सड़न, दांत में दर्द और मसूड़ों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ओरल हाइजीन आपके दांतों की खूबसूरती और उनकी सेहत को बनाए रखती है। अधिकतर लोग केवल दांत साफ करने को ही ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) मानते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है, यह ओरल हाइजीन की एक हिस्सा हो सकता है। आगे जानते हैं ओरल हाइजीन को बनाएं रखने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं। 

ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए 5 तरीके - Tips To Maintain Oral Hygiene Naturally in Hindi

दांतों की सफाई के लिए ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग (Oil Pulling), एक प्राचीन आयुर्वेदिक अभ्यास है, जिसमें बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। इसमें आपको मुंह में तेल को घुमाना होता है। नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को बैक्टीरिया मुक्त करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप दो बड़े चम्मच नारियल तेल अपने मुंह में 10 से15 मिनट रखकर घुमाएं, फिर इसे थूक दें। इसके बाद कुल्ला कर लें। इससे दांतों पर प्लाक नहीं बनता है। 

oral hygiene tips in hindi

बेकिंग सोडा से ब्रश करें

बेकिंग सोडा, या सोडियम बाइकार्बोनेट दांतों के दाग को हटाने और मुंह में बनने वाले एसिड को बेअसर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप टूथब्रश की मदद से बेकिंग सोडा दांतों पर ब्रश की तरह लगाएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार तक कर सकते हैं। 

हर्बल माउथवॉश शामिल करें

बाजार में कई तरह के माउथवॉश उपलब्ध हैं। ऐसे में आप पेपरमिंट व टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) जैसे नेचुरल तरीकों से माउथवॉश कर सकते हैं। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को बैक्टीरिया फ्री बनाते हैं। इसके साथ ही इनमें मौजूद जड़ी बूटियां मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करती हैं। 

फाइबर युक्त आहार 

फाइबर युक्त आहार, जैसे गाजर, मूली व सेब आदि से दांतों में सफाई होती है। इसके सेवन से दांतों पर प्लाक नहीं बनता है। साथ ही, इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो लार के उत्पादन में ममद करता है। यह आपके मुंह के पीएच लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। 

चीनी का सेवन सीमित करें

दांतों की सड़न और मसूड़ों (Tooth Pain) की बीमारी के पीछे चीनी मुख्य कारण हो सकती है। इससे बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। मीठी चीज या मिठाई खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें। अगर, आप दांतों की सफाई नहीं करते हैं, तो इससे दांतों पर प्लाक जमा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : दांत में दर्द के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

मुंह की हाइजीन को बनाए रखना बेहद आवश्यक होता है। दांतों की समस्याओं से दूर रहने के लिए आप ऊपर बताए उपायों को अपना सकते हैं। ऐसे में आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है। यदि, दांतों या मसूड़ों में सड़न या दर्द हो रहा है तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। 

Read Next

क्या इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध

Disclaimer