Expert

एक से दूसरे भोजन के बीच कितने समय का गैप होना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि हम रोजाना हेल्दी भोजन समय से करें। यहां जानिए, एक से दूसरे भोजन के बीच कितने समय का गैप होना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक से दूसरे भोजन के बीच कितने समय का गैप होना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


हेल्दी रहने के लिए सिर्फ यह जरूरी नहीं कि आप क्या खाते हैं, बल्कि यह भी उतना ही जरूरी है कि कब और कितनी बार खाते हैं। अक्सर लोग दिनभर में तीन मुख्य भोजन नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना तो लेते हैं, लेकिन उनके बीच का समय यानी भोजन के बीच का अंतराल सही नहीं रखते। कई बार लोग समय की कमी या आदतवश जल्दी-जल्दी खा लेते हैं, तो कभी बहुत लंबे समय तक भूखे रहते हैं। लेकिन दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। डाइटिशियन की मानें तो भोजन के बीच सही अंतराल रखना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और शरीर की एनर्जी को बनाए रखता है। यदि दो भोजन के बीच बहुत कम गैप होता है, तो शरीर को पचाने का पूरा समय नहीं मिल पाता, जिससे अपच, गैस और मोटापा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, दो भोजन के बीच में कितना गैप होना चाहिए?

दो भोजन के बीच में कितना गैप होना चाहिए? - What is the healthiest gap between meals

हम अक्सर यह सोचते हैं कि क्या खाएं और कितना खाएं, लेकिन यह नहीं सोचते कि दो भोजन के बीच कितना समय होना चाहिए। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न पोषण विज्ञान तक, हर हेल्थ सिस्टम इस बात पर जोर देता है कि सिर्फ सही खाना ही नहीं, सही समय पर खाना और दो भोजन के बीच सही अंतराल रखना भी उतना ही जरूरी है। जानी-मानी डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, 'भोजन के बीच का सही समय गैप न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, बल्कि पाचन, ब्लड शुगर लेवल और वजन कंट्रोल में भी मदद करता है।'

नाश्ते से लंच के बीच का अंतर - What is the difference between breakfast and lunch

दिन की शुरुआत के 30 से 60 मिनट के अंदर नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच 4 से 5 घंटे का अंतर रखना सबसे अच्छा माना जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप सुबह 8 बजे नाश्ता करते हैं, तो दोपहर 12 से 1 बजे तक लंच कर लेना चाहिए। इस दौरान यदि आपको भूख लगे, तो आप एक हेल्दी स्नैक जैसे मिक्स नट्स, छाछ या फल ले सकते हैं, लेकिन ओवरईटिंग से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कांच या प्लास्टिक, कौन सा लंच बॉक्स सेहत के लिए अच्छा रहता है? जानें डॉक्टर की राय

What is the best time gap between meals

लंच और डिनर के बीच कितने समय का अंतर होना चाहिए? - What is the ideal gap between lunch and dinner

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि लंच और डिनर के बीच 5 से 6 घंटे का अंतर रखना सबसे अच्छा है। इससे न केवल पाचन सही रहता है, बल्कि रात का खाना भी हल्का और समय पर हो पाता है, जो वजन कंट्रोल और नींद की क्वालिटी के लिए अहम है। अगर दोपहर के खाने के बाद भूख लगती है, तो आप शाम 5 से 6 बजे के बीच हल्का हेल्दी स्नैक जैसे भुना चना या ग्रीन टी के साथ मखाने ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मील स्किप करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है? जानें विशेषज्ञ की राय

  • भूख लगने पर ही खाएं, आदत या टाइम पास के लिए नहीं।
  • दो भोजन के बीच समय का ध्यान रखें, लेकिन शरीर के संकेत भी समझें।
  • खाना न छोड़ें, बल्कि उसे समय पर और बैलेंस्ड मात्रा में लें।
  • बीच में स्नैकिंग करनी हो तो फल, नट्स, छाछ या उबले चने जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।
  • दिन का आखिरी भोजन सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लें।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का ट्रेंड बहुत चल रहा है। इसमें लोग 16 घंटे का उपवास और 8 घंटे का खाने का समय रखते हैं। डाइटिशियन मानती हैं कि यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो कर रहे हैं तो इस दौरान आपको दो से तीन हेल्दी और बैलेंस्ड मील्स लेने चाहिए, जिनके बीच 3 से 4 घंटे का अंतर हो। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

सिर्फ यह जानना कि क्या खाना चाहिए, काफी नहीं है। यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि कब और कितने अंतराल पर खाना चाहिए। डाइटिशियन के अनुसार दो भोजन के बीच 3 से 6 घंटे का गैप आदर्श माना जाता है, जो न सिर्फ पाचन सुधारता है बल्कि शरीर के फंक्शन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अगली बार जब आप खाने की सोचें, तो सिर्फ खाने की चीज पर नहीं, बल्कि उसके समय और गैप पर भी ध्यान दें। यही आदत आपको फिट, एक्टिव और हेल्दी बनाए रखेगी। अगर आप अपनी उम्र, वजन या बीमारियों के अनुसार डाइट गैप की सलाह चाहते हैं, तो एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह खाने का सही समय क्या है?

    सुबह के खाने यानी नाश्ते का सही समय सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच माना जाता है। उठने के बाद 30 से 60 मिनट के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए, ताकि शरीर की एनर्जी बनी रहे और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो। देर से नाश्ता करने से पाचन धीमा हो सकता है और दिनभर थकावट महसूस हो सकती है।
  • सुबह नाश्ता क्या करना चाहिए?

    सुबह का नाश्ता संतुलित और पोषण से भरपूर होना चाहिए, ताकि दिन की अच्छी शुरुआत हो सके। नाश्ते में ऐसे फूड्स शामिल करें जिनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन्स हों। उदाहरण के लिए ओट्स या दलिया, अंकुरित मूंग, उबले अंडे, पनीर या दही के साथ पराठा, फलों का सलाद, ड्राई फ्रूट्स या मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ पीनट बटर। एक गिलास दूध या नारियल पानी भी फायदेमंद होता है। 
  • दोपहर के लंच में क्या खाएं?

    दोपहर का लंच संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी एनर्जी और पोषण मिल सके। लंच में आप चपाती या रोटी, दाल, सब्ज़ी, ब्राउन राइस या खिचड़ी और सलाद जरूर शामिल करें। एक कटोरी दही या छाछ भी पाचन के लिए फायदेमंद होता है। कोशिश करें कि भोजन घर का बना हो और ज्यादा तला-भुना या मसालेदार न हो। हरी पत्तेदार सब्जियां, दालों से प्रोटीन और रोटी-चावल से कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो शरीर को संतुलन में रखते हैं। दोपहर का खाना 12:30 से 2 बजे के बीच करना सबसे अच्छा होता है ताकि पाचन ठीक से हो सके।

 

 

 

Read Next

बारिश के मौसम में सेहत को फायदा नहीं नुकसान पहुंचाती है मछली, एक्सपर्ट से जानिए इसका कारण

Disclaimer

TAGS