Expert

खाना खाने और योग करने के बीच कितना समय का अंतर होना चाहिए?

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि खाना खाने और योग करने के बीच कितने समय का अंतर रखना चाहिए? आइए इस लेख में योगा एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने और योग करने के बीच कितना समय का अंतर होना चाहिए?


How Much Gap Between Meal and Yoga: योग प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है। अगर आपको फिटनेस के साथ हेल्थ भी मेंटेन रखनी है, तो इससे बेहतर क्या ही होगा? योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा होता है। अक्सर लोग सुबह उठकर योग करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन जिन लोगों का शेड्यूल सुबह ज्यादा व्यस्त होता है, वो शाम में योग करना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि उन्हें योग करने और खाना खाने के बीच कितना गैप रखना चाहिए? अगर वो शाम में देरी से योग कर रहे हैं, तो कितनी देर बार मील लेना ठीक होगा? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने मुंबई के देवगिरी योग इंस्टिट्यूट के को-फाउंडर व योगा एक्सपर्ट और थेरेपिस्ट संदीप प्रभाकर दुपारे से बात की है।

1 (79)

खाना खाने और योग करने के बीच कितने समय का अंतर रखना चाहिए? What Should Be The Time Gap Between Meal and Yoga

योगा एक्सपर्ट के मुताबिक योग करने के तुरंत बाद खाना कभी नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, योग करने और खाना खाने के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप शाम में 5 बजे भी योग कर रहे हैं, तो आप 7 से 8 बजे तक खाना खा सकते हैं। यह नियम सुबह योग करने के दौरान भी लागू होता है।

इसे भी पढ़ें- सबको करना चाहिए 5 मिनट डेस्क योगा, आंखों को मिलती है राहत

योग करने और खाना खाने के बीच अंतर रखना क्यों जरूरी है? Why It's Important To Keep Gap Between Doing Yoga and Eating Food

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Improve Digestion

जब हम योग करते हैं तो शरीर में मरोड़, झुकाव और खिचांव ज्यादा होते हैं। ऐसे में अगर हम योग के तुरंत बाद खाना खा लेते हैं, तो पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसके कारण खाना धीमे पचता है और डाइजेशन खराब हो सकता है। इसके कारण अनकंफर्ट और गैस्ट्रिक इशुज भी हो सकते हैं।

उल्टी और चक्कर नहीं आते- Vomiting and Dizziness

अगर आप योग करने के तुंरत बाद खाना खाते हैं, तो आपको उल्टी और मतली की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप खाना खाने के कुछ देर बाद भी योग करते हैं, तो इससे भी आपको ये समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए योग करने और खाना खाने के बीच कुछ घंटों का अंतर जरूर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें- मलासन करने से प्रजनन स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें योगा एक्सपर्ट से

फोकस बढ़ता है- Improve Focus

अगर आप खाली पेट योग करते हैं तो इससे बॉडी ज्यादा एनर्जेटिक रहेगी। साथ ही, इससे माइंड भी एक्टिव रहेगा और ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाएगा। खाली पेट योग करने से शरीर हल्का भी महसूस होगा। इससे आप काम और अन्य कार्यों पर ज्यादा बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाना खाने और योग करने के लिए 2 से 3 घंटे का गैप जरूर रखें। कोशिश करें कि आप योग करने के बाद ही नाश्ता या डिनर करें। अगर आप खाना खाने के बाद योग करना चाहते हैं, तो आप वज्रासन कर सकते हैं।
  • योग करने के एक से डेढ़ घंटे के भीतर आप नाश्ता कर सकते हैं। ऐसे में आप फल और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं।
  • दोपहर या रात के खाने से पहले योग कर रहे हैं, तो आप खाने के 3 घंटे बाद योग कर सकते हैं। सुबह खाली पेट योग करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • अगर आप सुबह योग कर रहे हैं और आपको भूख लग रही है, तो आप योग करने से 30-45 मिनट पहले हल्का-फुल्का खा सकते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी, 1 केला या कुछ भिगोए हुए बादाम ले सकते हैं। इससे पेट भारी नहीं होगा और आपको योग करने में परेशानी नहीं होगी।
  • इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए आप किसी योगा एक्सपर्ट से संपर्क कर सकते हैं। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

FAQ

  • योग करने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

    योग करने के तुरंत बाद कुछ खाना या पीना नहीं चाहिए। ऐसे में तुरंत नहाना भी अवॉइड करना चाहिए। बॉडी को नॉर्मल होने का समय देना चाहिए। करीब आधा घंटे बाद कुछ खा या पी सकते हैं। 
  • योग के बाद आप कितनी जल्दी खा सकते हैं?

    योग और खाने के बीच करीब 2 से 3 घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए। योग करने के एक से डेढ़ घंटे के भीतर आप नाश्ता कर सकते हैं। दोपहर या रात के खाने से पहले योग कर रहे हैं, तो आप खाने के 3 घंटे बाद योग कर सकते हैं। 
  • योग करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

    योग करने के करीब 30 मिनट बाद पानी पी सकते हैं। क्योंकि इस दौरान बॉडी को नॉर्मल होने का समय मिल जाता है। लेकिन अगर आप योग करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

 

 

Read Next

मलासन करने से प्रजनन स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें योगा एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS