Doctor Verified

खाना खाने के कितनी देर बाद ब्रश करना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका

ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यहां जानिए, खाना खाने के कितनी देर बाद ब्रश करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के कितनी देर बाद ब्रश करना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका


हमारे दांत और मसूड़े न केवल खाने-पीने में मदद करते हैं, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। दांतों को हेल्दी रखने के लिए ब्रश करना सबसे जरूरी है। सही समय पर और सही तरीके से ब्रश करने से दांतों की सफाई होती है, बैक्टीरिया और प्लाक हटते हैं और कैविटी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। डॉक्टर की मानें तो दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना जरूरी है। सुबह के समय ब्रश करने से रातभर मुंह में जमा बैक्टीरिया निकल जाते हैं और रात को ब्रश करने से दिनभर की गंदगी और खाने के कण हट जाते हैं। इस लेख में डॉक्टर अनिमेष वर्मा (Dr Animesh Verma, BDS, MDS MPH FMC (Germany), Director, D&D Fix Polyclinic Aliganj, Lucknow) से जानिए, खाना खाने के कितनी देर बाद ब्रश करना चाहिए?

खाना खाने के कितनी देर बाद ब्रश करना चाहिए? - The Right Time To Brush Your Teeth Is After Eating

बुढ़ापे तक अगर आप अपने दांतों को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना सही तरीके से ब्रश करना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद दांत ब्रश करना आपके दांतों के लिए नुकसानदेह हो सकता है? डॉक्टर के अनुसार, भोजन के तुरंत बाद दांतों को ब्रश करना सही नहीं होता। खासकर अगर आपने खट्टा या शुगर वाला खाना खाया हो, तो यह आपके दांतों की इनेमल (बाहरी परत) को नुकसान पहुंचा सकता है। जब हम एसिडिक या शुगर वाले फूड्स खाते हैं, तो मुंह का पीएच स्तर घटकर ज्यादा अम्लीय हो जाता है। इस स्थिति में यदि आप तुरंत दांत ब्रश करते हैं, तो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी, दांतों का पीला होना और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार कैसे करें दांतों की देखभाल? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर अनिमेष वर्मा के अनुसार, खाने के कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे का इंतजार करने के बाद ब्रश करना चाहिए। यह समय दांतों की इनेमल को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। जब आप 30 मिनट तक इंतजार करते हैं, तो मुंह का पीएच स्तर सामान्य हो जाता है और दांतों की इनेमल पर किसी भी प्रकार का बुरा असर नहीं पड़ता।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई फ्लॉसिंग से दांतों के बीच गैप बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

brushing teeth tips

खाने के तुरंत बाद ब्रश करने के नुकसान

खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से इनेमल के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। खासकर अगर आपने खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू या टमाटर खाए हों, तो इनका एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है। जब आप ऐसे समय में ब्रश करते हैं, तो एसिड के प्रभाव से दांतों की इनेमल को नुकसान हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप दांतों की संरचना खराब हो सकती है, जिससे दांतों में दरारें और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

खाने के बाद तुरंत ब्रश करना आपके दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर अगर आपने एसिडिक भोजन खाया हो। डॉक्टर की सलाह है कि खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद दांतों को ब्रश करें, ताकि आपके दांत सुरक्षित रहें और इनेमल को कोई नुकसान न हो। मुंह की सफाई बनाए रखने के लिए पानी से कुल्ला करना, माउथवॉश का उपयोग और शुगर-फ्री गम चबाना कुछ सरल उपाय हो सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

अचानक शरीर का ठंडा होना है हाइपोथर्मिया का संकेत, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer