Expert

क्या वाकई खाने के बाद योग करने से हेल्थ को नुकसान होता है? जानें योगाचार्य से

Is It Really Harmful To Do Yoga After Eating In Hindi: योग करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लेकिन, खाने के बाद योग करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई खाने के बाद योग करने से हेल्थ को नुकसान होता है? जानें योगाचार्य से


Is It Safe To Do Yoga After Eating In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि खाने के बाद योग नहीं किया जाना चाहिए और खाने के पहले भी योग करना सही नहीं होता है। इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। योगा दिन के उस समय किया जाना चाहिए, जब मौसम में ठंडक हो। सुबह का समय योग के लिए अच्छा माना जाता है। बहरहाल, योग करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, योग करने से सेहत में सुधार होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और मसल्स को भी स्ट्रेंथ मिलती है। लेकिन, यहां यह जान लेना आवश्यक है कि क्या वाकई खाने के तुरंत बाद योग करने से सेहत को नुकसान होता है? खाने के तुरंत बाद योग क्यों नहीं करना चाहिए? योग करने का सही समय क्या होता है? जानते हैं, क्या कहते हैं दिल्ली विकास प्राधिकरण में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत योगाचार्य अनिल मुद्गल (1993 से योग शिक्षण कार्य में संलग्न हैं )।

क्या वाकई खाने के बाद योगा करने से हेल्थ को नुकसान होता है?- Is It Bad To Do Yoga After Eating In Hindi

Is it really harmful to do yoga after eating 01 (9)

जैसा कि कहा जाता है कि खाने के तुरंत बाद योग करना सही नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है, "खाने के तुरंत बाद योग करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। खाने के करीब 30 मिनट के बाद योग करना उचित होता है। हालांकि, इससे ज्यादा समय का गैप दिया जाए, तो ज्यादा बेहतर होता है। योग करने से पहले हमेशा लाइट चीजें खानी चाहिए। वहीं, अगर आपने हैवी मील लिया है, तो बेहतर है कि आप 3 घंटे के बाद ही योग करें।"

इसे भी पढ़ें - लगातार बैठने से पैरों में आ गई है सूजन तो करें 2 मिनट में की जाने वाली ये 5 एक्सरसाइज

खाने के तुरंत बाद योग करने के नुकसान- Why We Should Not Do Yoga After Eating In Hindi

पाचन संबंधी समस्या

खाने के तुरंत बाद योग करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। यह बिल्कुल सही नहीं है। असल में, जब आप खाना खाते हैं, तो बॉडी डाइजेस्टिव सिस्टम की ओर ब्लड फ्लो बढ़ा देता है। इससे खाना हजम होने लगता है। लेकिन, अगर आप खाने के तुरंत बाद योग करते हैं, तो ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है, जिससे पेट में क्रैंप्स होने लगते हैं। ऐसे में ब्लोटिंग और जी मचलाना जैसी दिक्कत हो सकती है।

फ्लेक्सिबिलिटी प्रभावित होती है

योग में कई ऐसे आसन होते हैं, जिसमें आपके बॉडी का लचीलापन मायने रखता है। अगर आप खाने के तुरंत बाद योग करते हैं, तो आपको बेंडिंग और ट्विस्टिंग जैसे आसनों में दिक्कत आ सकती है। यहां तक कि खाने के तुरंत बाद सामने की ओर झुकने वाले आसन करने से खाने मुंह की तरफ आ सकता है। यह स्थिति सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें योगा एक्सपर्ट से

उल्टी हो सकती है

जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया है कि कई योगा पोज ऐसे होते हैं, जिसके लिए बॉडी का फ्लेक्सिबल होना चाहिए। अगर खाना खाने के तुरंत बाद आप जबरदस्ती किसी योगासन को करते हैं, तो इससे उल्टी हो सकती है और अन्य दिक्कतें हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • भोजन करने के कितने समय बाद योगाभ्यास करना चाहिए?

    आमतौर पर खाली पेट ही योग करना चाहिए। लेकिन, अगर आपने खाना खा लिया है, तो बेहतर है कि कम से कम 3 से 4 घंटे बाद ही योगाभ्यास जारी करें।
  • योग का असर कितने दिन में दिखता है?

    योग एक ऐसी गतिविधि है, जिसका प्रभाव धीरे-धीरे नजर आता है। हालांकि, योग के दौरान सांस की गति पर नियंत्रण करना होता है। इसलिए, इसका असर करीब हफ्ते भर में नजर आ सकता है। ध्यान रखें कि यह प्रभाव बहुत कम होता है। नियमित रूप से योग करने से स्टेमिना सुधार होता है, स्किन ग्लोइंग होती है और फैट भी कम होने लगता है।
  • योग कब हानिकारक हो सकता है?

    अगर किसी तरह की फिजिकल प्रॉब्लम है, मांसपेशियों में खिंचाव है, चोट लगी हुई है, तो योग न करें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में भी योग करना सही नहीं है।

 

 

 

Read Next

क्या होता है Moving Meditation? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 03, 2025 07:05 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS