Expert

केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने की मनाही क्यों होती है? जानें इसकी वजह

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने की मनाही होती है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए लेख में डॉक्टर से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने की मनाही क्यों होती है? जानें इसकी वजह


When To Drink Water After Eating Banana: हेल्दी और फिट रहने के लिए डेली डाइट में फ्रूट्स लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि इनसे बॉडी को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। फिटनेस फ्रिक की बात करें, तो उनकी डाइट में आपको केला जरूर मिल जाएगा। अपने प्री वर्कआउट या पोस्ट वर्कआउट मील में कुछ लोग बनाना शेक लेना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे ओटमील या ब्रेकफास्ट मील के साथ लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसके सेवन के लिए भी सबके अपने कारण होते हैं। केला खाने के बाद तुरंत पानी पीने की मनाही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों माना जाता है। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-24T125831.378

केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने की मनाही क्यों होती है? Why Is It Prohibited To Drink Water After Having Banana

आयुर्वेद के मुताबिक केला गुरू आहार होता है। इसका मतलब है यह फल भारी होता है और पचने में समय लेता है। यह कफज आहार होता है इसलिए इसे पचाने के लिए पेट की अग्नि तेज होनी चाहिए। अगर आप केला खाने के बाद पानी पी लेते हैं, तो इससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है। पाचन अग्नि होने से पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? जानें एक्सपर्ट से

केला खाने के बाद पानी पीने से क्या परेशानियां हो सकती हैं? Problems Arise From Drinking Water After Eating Banana

अगर आप केला खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो इस कारण आपकी पाचन अग्नि धीमी हो सकती है। पाचन अग्नि धीमी होने के कारण खाना पचने में समय लग सकता है। केला खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव एसिड कम हो सकता है और खाना पचने में समय लगता है। ऐसे में आपकी आंतों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है और गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।

केला खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केला खाने के बाद करीब आधा घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र को केला पचाने का समय मिल जाता है और परेशानियां नहीं होती हैं। अगर आपको खांसी-जुकाम है तो केला खाना अवॉइड करें। साथ ही, केला खाने के बाद भूलकर भी पानी न पिएं। अगर आपका डाइजेशन वीक है, तो खाना खाने के बाद करीब एक घंटे तक पानी न पिएं।

इसे भी पढ़ें- क्या केला खाने से एंग्जायटी कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

केला खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

केला खाने के बाद दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप केला खाने के बाद तला हुआ खाना या खट्टे फल भी खाने हैं, तो यह अपच और एसिडिटी की वजह बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स केला खाने के तुरंत बाद अंडा, शहद और घी का सेवन न करने की सलाह करते हैं।

निष्कर्ष

केला खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। पानी पीने के कारण पाचन अग्नि धीमी हो सकती है। ऐसे में पाचन अग्नि धीमी होने के कारण खाना पचने में समय लग सकता है। केला खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव एसिड कम हो सकता है और खाना पचने में समय लगता है। इसके अलावा, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है? 

    केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन अग्नि धीमी हो सकती है। पाचन अग्नि धीमी होने के कारण खाना पचने में समय लगता है। केला खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव एसिड कम हो जाता है और खाना पचने में समय लगता है। इसके कारण, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।
  • कौन सी बीमारी में केला नहीं खाना चाहिए?

    कुछ बीमारियों में केला खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन डायबिटीज, किडनी की बीमारी और माइग्रेन में नहीं करना चाहिए। जिन लोगों का पाचन तंत्र धीमा होता है उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • खाना खाने के बाद तुरंत केला खाने से क्या होता है?

    खाना खाने के तुरंत बाद केला खाने से पाचन अग्नि धीमी हो सकती है। इसके कारण ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाना खाने के बाद पाचन अग्नि तेज होती है। लेकिन अगर आप केला खा लेते हैं, तो इससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है और खाना पचने में ज्यादा समय लग सकता है।

 

 

 

Read Next

पीरियड्स में ब्लोटिंग से बचने के लिए न खाएं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer