Expert

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते ही क्यों नहीं नहाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

आयुर्वेद में खाना खाने के तुरंत बाद नहाने की मनाही होती है। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते ही क्यों नहीं नहाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


What Not to do after Eating: आयुर्वेद में दिनचर्या के हर काम के लिए सही वक्त निर्धारित किया गया है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना कितने बजे तक हो जाना चाहिए। सुबह उठने से लेकर रात को किस वक्त तक सो जाना चाहिए। इसी तरह आयुर्वेद में नहाने के सही तरीके पर भी बात की गई है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह नाश्ते से पहले नहाना सबसे अच्छा समय है। इससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद नहाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद नहाने की आदत होती है। लेकिन आयुर्वेद की माने तो ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसका कारण जानने के लिए हमने बात कि हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-02-17T153228.452

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते ही क्यों नहीं नहाना चाहिए? Why Shouldn't We Bath after Eating

एक्सपर्ट के मुताबिक खाना खाते ही नहाने से ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। खाना खाने के बाद ब्लड फ्लो पेट की तरफ बढ़ जाता है जिससे खाना पचता है। इस दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर खाना पचाने में ऊर्जा लगा रहा होता है। नहाने के बाद शरीर का तापमान ठंडा हो जाता है, जिससे ब्लड फ्लो पूरी बॉडी में होता है। लेकिन अगर खाना खाते ही नहाया जाए, तो इससे पाचन अग्नि मंद हो सकती है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन पाचन तंत्र की ओर होने के बजाय पूरी बॉडी में होता है।

इसे भी पढ़ें- बथुआ के पानी से सिर धोने से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

खाना खाते ही नहाने के शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

खाना खाते ही नहाने से ओवरऑल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ब्लड फ्लो डाइजेस्टिव सिस्टम के बजाय पूरी बॉडी में होता है। इस कारण पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसके कारण पेट दर्द या कुछ मामलों में उल्टी आने या जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ लोगों में यह बैचेनी या घबराहट की वजह भी बन सकता है। पाचन क्रिया धीमी होने के कारण अपच, कब्ज या एसिडिटी हो सकती है। अगर खाने के बाद नहाना आदत बन जाती है तो इससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।

खाना खाने के कितनी देर बाद नहा सकते हैं?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक खाना खाने के बाद नहाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप कभी-कभार ऐसा करते हैं, तो खाने और नहाने के बीच ब्रेक जरूर दें। खाना खाने के बाद करीब एक-सवा घंटे तक नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इससे पूरे शरीर को नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप सुबह नाश्ते से पहले स्नान करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

इसके अलावा, जब शरीर का तापमान गर्म होता है तब नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इससे सर्दी-गर्मी होने की संभावना हो सकती है। रात के दौरान बाल धोने से बचना चाहिए क्योंकि इससे हेयर हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- अजवाइन के पानी से नहाने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

लेख मे हमने एक्सपर्ट से जाना खाना खाते ही नहाना क्यों नुकसानदायक है। साथ ही, हमने जाना आयुर्वेद के अनुसान नहाने का कौन-सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

करी पत्ते का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer