Expert

खाना खाने के बाद टहलने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका

भोजन करने के बाद फिट रहने के लिए टहलना लाभदायक होता है। यहां जानिए, आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद टहलने के क्या फायदे हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद टहलने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका


क्या आयुर्वेद खाने के बाद चलना अच्छा है? - What To Do After Eating Food According To Ayurveda

डॉक्टर श्रेय शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में भोजन करने के बाद 100 कदम चलने की सलाह दी गई है। लेकिन ऐसा भोजन करने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए बल्कि भोजन करने के बाद व्यक्ति को करीब 15 मिनट तक बैठना चाहिए, जिससे कि भोजन पेट में अपनी जगह बना ले और फिर 15 मिनट के बाद आप टहल (वॉक) सकते (How long should you wait to walk after you eat) हैं। डॉक्टर ने बताया कि कई बार लोग ये गलती कर देते हैं कि भोजन करने के बाद तेज गति से टहलना शुरू कर देते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भोजन करने के कम से कम 15 मिनट के बाद 100 कदम की आराम से वॉक करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज करने से मिलते हैं शरीर को अनोखे फायदे, जानें तरीका

आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद आराम से टहलने के फायदे - Benefits Of A Leisure Walk After A Meal According To Ayurveda In Hindi

1. भोजन करने के बाद आराम से वॉक करने से व्यक्ति की पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है, मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप रोजाना भोजन करने के बाद 100 कदम चलते हैं तो इससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्याओं से निजात मिल सकती है।

food

इसे भी पढ़ें: Brisk Walk Benefits: ब्रिस्क वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

2. भोजन करने के बाद टहलने यानी वॉक करने से वजन कंट्रोल करना या कम करना आसान हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टहलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

3. भोजन करने के बाद नियमित रूप से वॉक करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके साथ ही मन शांत होता है, जिससे तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। जिन लोगों को रात में भोजन के बाद नींद नहीं आती है उन्हें रोजाना वॉक करने के बाद नींद आ सकती है। टलहना (वॉक) आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है और मानसिक चंचलता (mental instability) को कम करता है।

सावधानियां - Precautions

1. भोजन करने के तुरंत बाद वॉक पर न जाएं और ज्यादा स्पीड में वॉक करने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।

2. भोजन हमेशा ऐसा करना चाहिए, जिससे आपके पेट में एक रोटी की जगह बनी रहे। ज्यादा भारी भोजन से परहेज करना चाहिए।

3. भोजन करने का समय निर्धारित करें, जिससे कि आपकी दिनचर्या में सुधार हो और आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर सकें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या शतावरी से पीसीओएस के लक्षणों को कम किया जा सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer