Doctor Verified

दोपहर में खाने के बाद आती है तेज नींद? ये बीमारियां हो सकती हैं वजह

Feeling Sleepy After Lunch Causes: दोपहर में भोजन के बाद नींद आने की समस्या कमजोरी, नींद से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण भी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दोपहर में खाने के बाद आती है तेज नींद? ये बीमारियां हो सकती हैं वजह


Feeling Sleepy After Lunch Causes: खाना खाने के बाद नींद आना बहुत कॉमन है। खासतौर पर जब आप दोपहर के समय लंच करते हैं, उसके बाद भयंकर नींद आती है। दोपहर की नींद को कंट्रोल करना भी बहुत मुश्किल होता है। लंच के बाद दोपहर की नींद और सुस्ती को के साथ शरीर में थकान और कमजोरी फील होना सामान्य नहीं है। अक्सर लोग इसे भोजन करने की वजह से नींद आने की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इस स्थिति को नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं, लंच करने के बाद नींद आना किन बीमारियों का कारण हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

लंच के बाद तेज नींद आने के कारण- What Causes Feeling Sleepy After Lunch in Hindi

सामान्य रूप से भोजन करने के बाद शरीर में थकान और नींद आने की स्थिति सामान्य है। कुछ लोगों में यह समस्या आम कारणों से होती है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से चल रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "दोपहर में भोजन के बाद नींद आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। यह स्थिति शरीर में कमजोरी, नींद से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण भी हो सकती है।"

Feeling Sleepy After Lunch Causes

इसे भी पढ़ें: खाने के बाद आती है तेज नींद और महसूस होती है थकान? जानें इसके कारण और समस्या दूर करने के उपाय

लंच के बाद नियमित रूप से नींद आने की समस्या इन बीमारियों का संकेत भी हो सकती है-

  • डायबिटीज
  • हाइपोथायरायडिज्म
  • स्लीप एपनिया
  • एनीमिया
  • डिप्रेशन

लंच के बाद नींद आने के सामान्य कारण

1. ओवरईटिंग: भारी भोजन करने से पाचन के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिससे थकान महसूस हो सकती है।

2. पाचन: भोजन के बाद शरीर पाचन पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और नींद आ सकती है।

3. अनियमित नींद: यदि रात में नींद पूरी नहीं हुई है, तो दिन में थकान महसूस हो सकती है।

4. डाइट में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता: हाई कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जिससे ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड मस्तिष्क में प्रवेश करता है और सेरोटोनिन और मेलाटोनिन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो नींद का कारण हो सकता है।

नींद से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • हल्का और संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, और स्वस्थ वसा शामिल हों।
  • ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।
  • शुगर और कार्बोहाइड्रेट की अधिकता वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें, जिससे शरीर की ऊर्जा स्तर में सुधार हो।
  • दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। डिहाइड्रेशन थकान का कारण बन सकता है।
  • रात में 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। अनियमित नींद चक्र से बचें।
  • तनाव कम करने के लिए ध्यान, योग, और गहरी सांस लेने की तकनीकें अपनाएं।

इसे भी पढ़ें: चावल खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल से मदद लें। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर उचित जांच जरूर कराएं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और तनाव को मैनेज कर आप इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

शरीर को ड‍िटॉक्‍स करते समय लोग अक्‍सर कर देते हैं ये 5 गलत‍ियां, जरूर बरतें सावधानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version