Doctor Verified

क्या नहाते समय पेशाब लगना सामान्य है? डॉक्टर से जानें ऐसा क्यों होता है

पेशाब आना एक स्वाभाविक और जरूरी शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन कई लोगों को इससे जुड़ी समस्याएं होती हैं। खासकर जब वे नहाने जाते हैं और अनजाने में पेशाब निकल जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नहाते समय पेशाब लगना सामान्य है? डॉक्टर से जानें ऐसा क्यों होता है


पेशाब आना एक स्वाभाविक और जरूरी शारीरिक प्रक्रिया है, जिससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। लेकिन कई लोगों को इससे जुड़ी समस्याएं होती हैं, खासकर जब वे नहाने जाते हैं और अनजाने में पेशाब निकल जाती है। यह समस्या कभी-कभी सामान्य हो सकती है, लेकिन यदि यह आदत बन जाए या बार-बार होने लगे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कई बार यह समस्या मूत्राशय की कमजोरी, ओवरएक्टिव ब्लेडर (Overactive Bladder) या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। यह समस्या बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके मूत्राशय की क्षमता उम्र या हार्मोनल बदलावों के कारण प्रभावित हो सकती है। इस लेख में पारस हेल्थ, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन के HOD डॉ. आर आर दत्ता (Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) से जानेंगे, क्या नहाते समय पेशाब लगना सामान्य है?

क्या नहाते समय पेशाब लगना सामान्य है? - Is It Normal To Urinate While Bathing

डॉ. आर आर दत्ता बताते हैं कि हमारा मूत्राशय (Bladder) एक मांसपेशीय अंग है, जो पेशाब को स्टोर करता है। जब हम नहाते हैं, खासतौर पर गर्म पानी से, तो हमारा शरीर रिलैक्स महसूस करता है और मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं। इससे मूत्राशय पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पेशाब करने की इच्छा बढ़ सकती है। इसके अलावा, पानी के बहाव और शॉवर की आवाज भी एक मनोवैज्ञानिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकती है, जिससे पेशाब आने की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर, स्वस्थ व्यक्ति का मूत्र 95% पानी और 5% अपशिष्ट पदार्थों से मिलकर बना होता है। यदि किसी को यूटीआई (UTI) या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो पेशाब में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो नहाने के पानी में फैल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेशाब करने के लिए रात में बार-बार जागना नोक्टुरिया बीमारी का है संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण

यदि यह समस्या कभी-कभार होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह आदत बन गई है या बार-बार हो रही है, तो इसे रोकने के लिए कुछ उपायों को अपनाना जरूरी है। समय पर सही देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कई बार ऐसी आदतें हमारे दिमाग पर असर डाल सकती हैं। जब व्यक्ति शॉवर के दौरान पेशाब करने का आदी हो जाता है, तो उसके दिमाग को यह संकेत मिलने लगता है कि हर बार नहाने के दौरान पेशाब करना ही है। इससे मूत्राशय पर नियंत्रण कमजोर (bladder control weak) पड़ सकता है और व्यक्ति को बाद में ब्लेडर कंट्रोल की समस्या हो सकती है।

Urinating while bathing

इसे भी पढ़ें: रात में बार-बार पेशाब आने से खराब हो जाती है नींद? डॉक्‍टर से जानें इसका इलाज

नहाते समय पेशाब आए तो क्या करें? - Ways To Prevent Urination Problem While Bathing

  • शॉवर लेने से पहले बाथरूम जाकर पेशाब कर लें।
  • शॉवर लेने से पहले ठंडा पानी पी लें।
  • अगर पेशाब करने की इच्छा हो, तो शॉवर को थोड़ी देर के लिए बंद कर दें।
  • अगर आप खुद को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो धीरे-धीरे यह आदत छूट सकती है।

निष्कर्ष

नहाते समय पेशाब करना एक आम आदत हो सकती है, लेकिन इसे नियमित करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। कभी-कभी ऐसा करने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन बार-बार पेशाब करने से मूत्राशय यानी ब्लेडर की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, बेहतर यही होगा कि शॉवर में जाने से पहले बाथरूम का इस्तेमाल करें और इस आदत को छोड़ने की कोशिश करें। अगर बार-बार पेशाब करने की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

ब्रेस्ट बायोप्सी क्या है? डॉक्टर से जानें ये क्यों है जरूरी

Disclaimer