Eye Exercises Yoga Benefits In Hindi: हाल के सालों में आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग डेस्क जॉब करते हैं। इसकी वजह से कमर दर्द, पीठ दर्द, कंधों में दर्द, लोअर बैक पेन और खराब पोस्चर जैसी कई दिक्कतें देखने को मिलती हैं। यहां तक कि लंबे समय तक डेस्क में बैठकर काम करने से आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। जैसे आंखों में थकान बने रहना, आंखों का सूख जाना, आंखों में दर्द होना आदि। विशेषज्ञों की मानें, तो एक दिन में 5 मिनट डेस्क योगा किया जाना जाना चाहिए, ताकि आपकी आंखों को रिलैक्स किया जा सके । इस लेख में हम जानेंगे कि 5 मिनट डेस्क योगा करने से किस तरह के लाभ मिलते हैं। इस बारे में हमने दिल्ली विकास प्राधिकरण में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत योगाचार्य अनिल मुद्गल (1993 से योग शिक्षण कार्य में संलग्न हैं ) से बात की।
आंखों के लिए 5 मिनट डेस्क योगा के फायदे- Benefits Of Five Minute Desk Yoga For Eyes In Hindi
आंखों की थकान दूर होती है
आंखां की थकान दूर करने के लिए पामिंग जैसे योग बहुत ही लाभकारी होते हैं। इस योगाभ्यास को करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में मलकर आंखों पर रखना होता है। इससे कुछ देर के लिए आंखें बंद हो जाती हैं और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। कुछ मिनटों के लिए ऐसा करने से आंखों की थकान दूर होती है। वैसे भी स्क्रीन पर लंबे समय से काम करने के कारण आंखों पर थकान और स्ट्रेन बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, बुढ़ापे तक नहीं कमजोर होंगी आंखें
फोकस में सुधार
यह कहने की जरूरत नहीं है, कि जब आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो इससे न सिर्फ थकान बढ़ती है, बल्कि ऐसे में कंसंट्रेशन भी ब्रेक होता है। वहीं, अगर आप 5 मिनट के लिए डेस्क योगा करते हैं, तो इससे फोकस करने में मदद मिलती है। यही नहीं, जब फोकस में सुधार होता है, तो आप मल्टी टास्किंग कर सकते हैं और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है
जब आप 5 मिनट डेस्क योग करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आई योगा करने की वजह से आंखों में मूवमेंट बढ़ती है। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है, ड्राई आईज की समस्या में भी सुधार होता है। ध्यान रखें कि जब आप लंबे समय तक स्क्रीन पर देखते हुए काम करते हैं, तो पलकें झपकाने की संख्या कम हो जाने के कारण आंखों में शुष्कपना आ जाता है। ऐसे में आंखों से पानी आने की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है। 5 मिनट डेस्क योगा की मदद से आंखों के सूजन में भी कमी आती है।
इसे भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जोड़े ये 8 चीजें, नेत्र विशेषज्ञ से जानें
आई हेल्थ में सुधार होता है
लंबे समय तक 5 मिनट डेस्क योगा करने से आंखों की हेल्थ में स्थाई रूप से सुधार देखने को मिलता है। असल में, आई योग की मदद से आंखों से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं और ओवर ऑल आई हेल्थ में सुधार देखने को मिलता है। यहां तक कि योगा की मदद से आंखें रिलैक्स होती हैं, जिससे डार्क सर्कल जैसी समस्याओं में भी कमी देखने को मिलती है।
FAQ
30 दिन तक योग करने से क्या होता है?
30 दिनों तक लगातार योग करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जैसे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं औ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन, ध्यान रखें कि अगर आपने हाल-फिलहाल में ही योगासन शुरू किया है, तो बेहतर है कि आप इंस्ट्रक्टर की मदद ले लें।एक योग कितने मिनट तक करना चाहिए?
योग विशेषज्ञों का कहना है कि योग ग्रंथों के अनुसार रोजाना 30 मिनट का योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आदर्श माना जाता है। आमतौर पर योग के अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर योग मुद्रा निर्भर करती है। कई अलग अलग तरह के योग हैं, जिनके प्रकार के आधार पर योगाभ्यास की अवधि निर्धारित होती है।फिट रहने के लिए कौन सा योग फायदेमंद होता है?
फिट रहने के लिए आप कई तरह के योगासन कर सकते हैं, जैसे सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, और शवासन आदि। इससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है और फिटनेस को बढ़ावा मिलता है। आपको बता दें कि सभी तरह के योग की मदद से मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है।