Expert

योग करने के बाद कब नहाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ लोग योग करने के बाद तुरंत नहा लेते हैं, यहां जानिए योग करने के कितनी देर बाद स्नान करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
योग करने के बाद कब नहाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। बदलते मौसम में फिट रहने के लिए योग बेहद जरूरी है, योग करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी की सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से आप बच सकते हैं। आज के समय में योग के लिए लोग जागरुक हुए हैं और सेहतमंद रहने के लिए योग अभ्यास करते है लेकिन कई लोग योग करने के बाद तुरंत नहाने जैसी कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें योग का भरपूर लाभ नहीं मिलता है। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा से जानिए (When should one take bath after doing yoga) योग करने की कितनी देर बाद स्नान (नहाना) करना चाहिए?

योग करने के बाद कब नहाना चाहिए? - When Can We Take Bath After Yoga In Hindi 

1. योग के बाद स्नान करना एक अच्छी आदत है लेकिन इसका समय अहम है। योगाभ्यास के बाद शरीर में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए, यह तय करना बहुत जरूरी है कि स्नान कब और कैसे किया जाए।

इसे भी पढ़ें: पेट और कूल्हों की चर्बी से चाहते हैं छुटकारा? तो रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

2. योग शिक्षक रजनीश शर्मा का कहना है कि कई लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास करने के बाद बहुत पसीना आने लगता है, जिसके कारण वह तुरंत योग करने के बाद नहा लेते हैं। 

3. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ही बंद कर दीजिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि योग करने के बाद तुरंत नहाने का बुरा असर आपके शरीर पर पड़ सकता है और कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

4. योग करने के कम से कम 15 मिनट बाद व्यक्ति को नहाना चाहिए ताकि इस बीच उसके शरीर का तापमान और धड़कन सामान्य हो जाए। 

yoga

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे और भी फायदे

5. योग अभ्यास करने के बाद दिल की धड़कन तेज और शरीर का तापमान बढ़ जाता है और ऐसे में जब आप तुरंत नहा लेते हैं तो इससे सर्दी-जुकाम और बुखार के अलावा भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

6. रोजाना योग अभ्यास करने के बाद आपको सीधे नहाना नहीं चाहिए। 

7. योग अभ्यास के बाद कुछ समय तक आराम करना जरूरी है ताकि आपके शरीर को आराम मिल सके और वह सामान्य स्थिति में लौट सके। इसके बाद आप स्नान कर सकते हैं।

8. ध्यान रखें कि योग करने के बाद जब आप स्नान करें तो ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी का उपयोग न करें। इससे समस्या हो सकती है।

ध्यान दें कि योग अभ्यास के कम से कम 15 मिनट बाद ही स्नान करें। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए यह समय भिन्न हो सकता है, क्योंकि यह आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर निर्भर करेगा। आप अपने योग शिक्षक की सलाह के बाद ही कोई बड़ा बदलाव करें।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

पीरियड्स के दौरान भी महिलाएं कर सकती हैं मलासन, जानें इसके फायदे

Disclaimer