Expert

क्या योग करने से पहले नहाना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

सेहतमंद रहने के लिए योग करना फायदेमंद साबित होता है। यहां जानिए क्या योग करने से पहले नहाना जरूरी है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या योग करने से पहले नहाना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट की राय


बिजी लाइफस्टाइल के साथ अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो योग करना शुरू कर दीजिए। आज के समय में हमारा खानपान बहुत बिगड़ चुका है, जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है। ऐसे में निरोगी रहने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग की उत्पत्ति सबसे पहले भारत में हुई थी इसके बाद यह दुनिया के अन्य देशों में मशहूर हुआ और आज के समय में कई देशों में लोग योग करते हैं। योग का इतिहास लगभग 5 हजार साल पुराना है, नियमित रूप से योग करने से शारिरिक और मानसिक स्वास्थ बेहतर हो सकता है। योग अभ्यास करने वाले कई लोगों का एक सवाल होता है कि क्या योग करने से पहले स्नान करना जरूरी है? इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा इसका जवाब बता रहे हैं।

क्या योग करने से पहले नहाना जरूरी है? - Is It Necessary To Take Bath Before Yoga In Hindi

योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती है। योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने बताया कि योग करने से पहले ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आपको नहाना ही चाहिए। लेकिन अगर आप नहा कर योग करते हैं तो इससे आप बेहतर और फ्रेश महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पेट और कूल्हों की चर्बी से चाहते हैं छुटकारा? तो रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए रोजाना योग के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। ध्यान रखें कि योग करना जरूरी है लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप रोजाना नहाकर ही योग करें। यह व्यक्ति की आदतों और आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। कुछ लोग स्नान के बिना भी योग कर सकते हैं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यहां हम आपका नहाकर योग करने के फायदे बताने वाले हैं।

yoga

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे और भी फायदे

योग करने से पहले नहाने के फायदे - Benefits Of Taking Bath Before Doing Yoga

1. स्नान करने से मानसिक शुद्धि होती है, ऐसे में जब आप स्नान करने के बाद योग अभ्यास करेंगे तो इससे आप फ्रेश महसूस करेंगे और आपका योग करने में मन भी लगेगा। जिससे योग का अभ्यास भी अधिक प्रभावी हो सकता है।

2. स्नान से रेस्पिरेटरी सिस्टम को फायदा मिलता है, जिससे सही तरीके से योग करने में मदद मिलती है।

3. योग एक साधना है, ऐसे में जब आप स्नान करने के बाद योग करते हैं तो आप पूरे तन-मन के साथ इसे महसूस कर सकते हैं। स्नान के बाद आपका योग करते हुए बार-बार मन नहीं भटकेगा।

4. योग करते वक्त आपके शरीर और मन का स्थिर होना बेहद जरूरी है। तब ही योग का भरपूर लाभ आपके शरीर को मिल सकता है। ऐसे में अगर आप स्नान करके योग करेंगे तो इससे लाभ होगा।

5. कई बार लोग योग अभ्यास कर रहे होते हैं लेकिन उनके मन में इधर-उधर की बातें आती हैं, ऐसे में अगर आप स्नान करने के बाद योग करेंगे तो आपका मन स्थिर हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

फ्लैट टमी पाने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन, जल्द मिलेगा फायदा

Disclaimer