बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण आजकल ज्यादातर महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की शिकायत रहती है। जिसके कारण पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, थायराइड, अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द जैसी कई समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ता है। खासकर पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अनियमित पीरियड्स की समस्या (Irregular periods treatment) से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। अगर आप समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर लें और रोजाना योग का अभ्यास करें तो इससे हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या ठीक (How to fix hormonal imbalance) हो सकती है। मलासन एक ऐसा योगासन है जो माहवारी के समय महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकता है। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान मलासन करने के फायदे बता रहे हैं।
पीरियड्स के दौरान मलासन करने के फायदे - Malasana Benefits For Periods In Hindi
इसे भी पढ़ें: लटकती तोंद को कम करने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन, मिलेगा फायदा
1. मलासना योग आसन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बेहतर करने में सहायक हो सकता है और हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारता है। जिससे मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान की परेशानियों को कम किया जा सकता है।
2. पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। जिसके लिए भी मलासन लाभदायक हो सकता है। मलासन योग आसन पाचन को सुधारता है और बदहजमी को कम करने में मदद कर सकता है।
3. मलासन योग आसन का नियमित अभ्यास गर्भाशय की सफाई करने में मदद कर सकता है, जिससे महिलाओं के लिए यह एक बेहतर योगासन है।
4. पीरियड्स के दौरान जिन महिलाओं को बहुत दर्द होता है उनके लिए भी मलासन का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। रोजाना मलासन का अभ्यास करने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है।
5. मलासन के नियमित अभ्यास से मूत्र और मल के प्रवाह में सुधार होता है। इसके साथ ही यह आसन शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
6. पीरियड्स के दौरान (Malasana benefits in period) कई महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत भी रहती है, ऐसे में मलासन का अभ्यास फायदा कर सकता है। मलासन कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और कमर के दर्द को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना शशांकासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
7. मलासन का पीरियड्स के दौरान अभ्यास करने से पेट की सूजन कम होती है और पेट में गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।
8. महिलाओं के लिए मलासन का अभ्यास पेल्विक फ्लोर यानी शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है।
9. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर चिड़चिड़ापन रहता है, जिसे कम करने में भी मलासन मदद कर सकता है। मलासन के अभ्यास से मन शांत होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
मलासन का नियमित अभ्यास करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अनेक लाभ मिल सकते हैं। लेकिन, सभी योगासनों की तरह, इसे भी सही तरीके से करना चाहिए और अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
All Images Credit- Freepik