वर्तमान समय में वजन बढ़ने और मोटापे से लगभग हर उम्र के लोग परेशान हैं। मोटापा न सिर्फ आपके लुक्स को खराब करता है, बल्कि इससे डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी की गुना बढ़ जाता है। बाजार में मिलने वाला तलाभुना खाना और जंक फूड का सेवन वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह है। इसके अलावा बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और एक ही जगह पर बैठकर घंटों तक काम करने वालों के पेट पर चर्बी सबसे पहली जमती है, जिससे तोंद लटकने लगती है। अगर आप लटकती तोंद को कम करना चाहते हैं तो हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज और योग का अभ्यास (Effective yoga asanas to reduce belly fat) शुरू कर दें। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा लटकती तोंद को कम करने के लिए 3 योगासन बता रहे हैं, जिनसे लाभ मिल सकता है।
लटकती तोंद कम करने के लिए योगासन - Which Yoga Is Best For Reducing Belly Fat
1. गत्यात्मक मेरु वक्रासन - Gatyatmak Meru Vakrasana
यह आसन पेट की चर्बी को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसके अलावा, यह कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है। गत्यात्मक मेरु वक्रासन का नियमित अभ्यास करने से आपको लाभ मिल सकता है। इस योगा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दोनों पैरों को फैलाकर बैठें। अब दोनों पैरों को बिना तनाव के जितना हो सके उतना अलग-अलग करें। अब दोनों बाजुओं को कंधों की बराबरी में फैलाएं। इसके बाद सांस छोड़ें और बाईं ओर मुड़ें और दाएं हाथ को बाएं पैर के अंगूठे की तरफ लाएं। ध्यान दें कि पूरे अभ्यास के दौरान घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। इसी तरह बाएं हाथ की तरफ से करें। इस आसन का अभ्यास किसी योगा एक्सपर्ट की निगरानी में करें।
इसे भी पढ़ें: रोजाना शशांकासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
2. चक्की चलनासन - Chakki Chalanasana
यह आसन बेली फैट यानी तोंद को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसे करने के लिए बैठें और दोनों हाथों को एक साथ जोड़ें। फिर हाथों की सहायता से बाएं ओर की ओर घुमाएं। इसी तरह 10-15 बार दोहराएं और फिर दाहिनी ओर की ओर भी घुमाएं। चक्की चलनासन पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है और कमर को स्लिम और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या योग करने से पहले नहाना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
3. नौका संचालनासन - Nauka Sanchalanasan
पेट की चर्बी कम करने में नौका संचालनासन भी सहायक साबित होता है। नौका संचालनासन का नियमित अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम होती है और कमर मजबूत होती है। इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सामने की ओर पैरों को जोड़कर फैलाएं और फिर हाथों से नाव के चप्पू को चलाने का अभ्यास करें। इस आसन के अभ्यास से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
इन योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करने से पेट की चर्बी में कम हो सकती है। योग के साथ हेल्दी डाइट भी जरूरी है। ध्यान रखें कि बेहतर रिजल्ट के लिए योग का अभ्यास सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाना चाहिए।
All Images Credit- Freepik