आज के समय में अधिकतर लोगों को पेट में दर्द और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पाचन क्रिया के प्रभावित होने के कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार भारी वजन उठाने की वजह से आपको नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है। नाभि खिसकने पर व्यक्ति को कब्ज, पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। भारी वजन उठाने के अलावा सीढ़ियां चढ़ाना, तेज चलना और मसालेदार खाना खाने की वजह से भी नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है। इस दौरान कुछ लोगों को दस्त की समस्या भी हो सकती है। महिलाओं में नाभि खिसकने की वजह से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आगे आयुर्वेदाचार्य डॉ. सोनल से जानते हैं कि नाभि खिसकने से पाचन क्रिया किस तरह प्रभावित हो सकती है।
नाभि खिसकने में पाचन क्रिया प्रभावित होने के कारण - Causes Of Digestive Problems In Navel Displacement In Hindi
नाभि खिसकने के कारण पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक नाभि खिसकने पर बाउल मुवमेंट में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, नाभि खिसकने से पाचन क्रिया बाधित होती है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा पेट दर्द और सुबह के समय पेट साफ न होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट साफ होने की वजह से व्यक्ति किसी भी काम को सही तरह से नहीं कर पाते हैं।
नाभि खिसकने की समस्या में क्या करें - Prevention Tips Of Navel Displacement In Hindi
सुखासन
नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के लिए आप सुखासन कर सकते हैं। सुखासन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार बेहतर होता है। सुखासन से पेट की नसों का खिंचाव कम होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
नौकासन
नाभि खिसकने पर नौकासन कर सकते हैं। इससे नाभि सही स्थान पर आ सकती है। इसके नियमित अभ्यास से आप नाभि से जुड़ी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और नाभि दोबारा से सही स्थिति में आ जाती है। इस आसन को किसी योगाचार्य की देखरेख में करें। नौकासन पेट में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
बटरफ्लाई
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप बटरफ्लाई आसन कर सकते हैं। यह एक बेहद ही सरल आसन होता है। इससे पेल्विक एरिये में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वहीं, नाभि से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: नाभि खिसकने का पता कैसे लगाएं? जानें इसके शुरुआती लक्षण
नाभि खिसकने की समस्या को दूर करने के लिए आप मंडूकासन भी कर सकते हैं। नाभि खिसकने की समस्या में आपको पेट में हल्का दर्द हो सकता है। ऐसे में आप नाभि के पास आप हल्के से मालिश कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version