Navel Displacement Symptoms: आपने कभी न कभी किसी को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि फलां व्यक्ति की नाभि खिसक गयी है। नाभि खिसकने को कुछ लोग गोला खिसक जाना भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर यह समस्या है क्या? शरीर में नाभि खिसकने के बाद कौन से लक्षण दिखाई देते हैं? दरअसल नाभि यानी नाड़ी जब अपने स्थान से ऊपर या नीचे की तरफ चली जाती है, तो इस स्थिति को नाभि खिसकना कहते हैं। यह समस्या आमतौर पर बहुत ज्यादा वजन वाली चीज उठाने, अचानक गिर जाने या बहुत ज्यादा तेल मसाले वाला खाना खाने के कारण होती है। नाभि खिसकने पर दिखने वाले लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं नाभि खिसकना क्या होता है और इस समस्या का पता कैसे लगाएं?
नाभि खिसकने के लक्षण- Navel Displacement Symptoms in Hindi
नाभि खिसकने पर मरीज को पेट में गंभीर दर्द, उल्टी, मतली और दस्त जैसी समस्या होती है। हर व्यक्ति में इस समस्या के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। नाभि खिसकने की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है, लेकिन पुरुष भी इस परेशानी का शिकार हो सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय के मुताबिक नाभि खिसकने पर आको ये लक्षण दिखाई देते हैं-
टॉप स्टोरीज़
- पेट में गंभीर दर्द
- पाचन में दिक्कत
- उल्टी और दस्त की समस्या
- घबराहट और जी मिचलाना
- महिलाओं में पीरियड्स में देरी
- पेट और कमर की मांसपेशियों ऐंठन
नाभि खिसकने का पता कैसे लगाएं?- How To Know Navel Displacement?
अभी खिसकने की समस्या में दिखने वाले लक्षण आमतौर पर सामान्य समस्याओं में दिखने वाले लक्षण जैसे ही होते हैं। इसलिए अक्सर लोग नाभि खिसकने का पता आसानी से नहीं लगा पाते हैं। नाभि खिसकने का पता लगाने के लिए आप नीचे बताये गए तरीकों को अपना सकते हैं-
1. सबसे पहले आप पीठ के बल समतल जगह पर लेट जाएं और हाथ-पैर सामान्य रखें। अब किसी धागे या रस्सी की सहायता से नाभि से लेकर पैर के अंगूठे की दूरी का माप करें। इसके बाद दूसरे पैर के अंगूठे और नाभि की दूरी चेक करें। अगर दोनों पैरों के अंगूठे की दूरी में अंतर है, तो इसका मतलब है कि आपकी नाभि खिसक गयी है।
2. दूसरा तरीका यह है कि आप सबसे पहले पीठ के बल लेटें और हाथ के अंगूठे की सहायता से नाभि को दबाएं। इस दौरान अगर आपको नाभि में धड़कन महसूस होती है, तो आपकी नाभि सही है और धड़कन न होना नाभि खिसकने का संकेत है।
इसे भी पढ़ें: नाभि खिसक गई है तो घर पर ही करें ये 6 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी जल्द राहत
इन तरीकों से आप नाभि खिसकने का आसानी से पता लगा सकते हैं। इन तरीकों से भी अगर आपको स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। नाभि खिसकने के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद होता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)