
जब व्यक्ति खाली पेट कठिन परिश्रम करता है तो न केवल उसके पेट की मांसपेशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है बल्कि उसे नाभि में मरोड़ जैसा भी महसूस हो सकता है। इस समस्या को आमतौर पर नाभि खिसकना (Naval Dislocation) कहते हैं। इस समस्या के दौरान व्यक्ति की नाभि या तो ऊपर के स्थान पर चली जाती है या फिर नीचे आ जाती है। आज का हमारा लेख नाभि के खिसकने पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब व्यक्ति की नाभि खिसकने लगती (causes of Naval Dislocation) है तो व्यक्ति को क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं। साथ ही कारण और उपचार (Treatment of Naval Dislocation) के बारे में भी जानेंगे। बता दें कि इसके लिए हमने उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, हेड आब्सटेट्रिक्स तथा गायनेकोलॉजी, डॉ एकता बजाज से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
नाभि खिसकने के लक्षण (Symptoms of Naval Dislocation)
व्यक्ति की नाभि खिसकती है तो इस दौरान व्यक्ति को निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-
1 - घबराहट महसूस करना
2 - तेजा जी मचलाना
3 - उल्टी की समस्या हो जाना
4 - दस्त की समस्या हो जाना
5 - मासिक धर्म यानी पीरियड्स का अनियमित हो जाना
6 - किडनी में तेज दर्द महसूस करना
7 - आंतों में तेज दर्द महसूस करना
8 - व्यक्ति का अचानक से वजन बढ़ जाना
9 - कब्ज की समस्या हो जाना
11 - नाभि में दर्द महसूस करना
12 - नाभि में ऐठन महसूस करना।
इसे भी पढ़ें- नाभि में बादाम का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्यों फायदेमंद है ये देसी घरेलू नुस्खा
नाभि खिसकने के कारण (causes of Naval Dislocation)
जब किसी व्यक्ति के नाभि खिसकती है तो इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-
1 - तेज दौड़ लगाने से व्यक्ति की नाभि खिसक सकती है।
2 - जब अचानक से कोई भारी सामान उठा लेते हैं तब भी व्यक्ति की नाभि पर प्रभाव पड़ता है और नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है।
3 - खाली पेट ज्यादा परिश्रम करने से नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है।
4 - तेज सीढ़ियां चढ़ने या किसी भारी सामान को उठाकर सीढ़ियां चढ़ने से भी नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है।
5 - जब पैरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है तब भी नाभि खिसक सकती है।
6 - जो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मसालों का सेवन करता है तब भी नाभि की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- नाभि में जलन और दर्द होने पर अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे
नाभि खिसकने के उपचार (Treatment of Naval Dislocation)
कुछ घरेलू उपायों से नाभि की समस्या को दूर किया जा सकता है-
1 - मालिश से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। आम तौर पर बड़े बुजुर्गों को यह समझ से ज्यादा देखने को मिलती है ऐसे में उनके लिए मालिश एक बेहतरीन तरीका है। व्यक्ति मालिश के लिए किसी भी तेल जैसे नारियल का तेल या सरसों के तेल का प्रयोग कर सकता है। बता दे की मालिश के दौरान पैरों के एक्युप्रेशर प्वाइंट्स को दबाया जाता है जिससे नाभि का इलाज किया जा सकता है।
2 - यदि किसी की नाभि खिसक जाए दो इसका तुरंत इलाज है सीढ़ियों से कूदना। ऐसे में व्यक्ति पैरों के पंजों के बल कूदना शुरू करे। ध्यान रहे कि ऐसे में व्यक्ति को तलवे के बल नहीं कूदना है। ऐसा करने से नाभि की समस्या को दूर किया जा सकता है। हालांकि लगातार कूदने से भी बचें।
3 - मोमबत्ती की मदद से भी नाभि खिसकने की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और उसके बाद अपनी नाभि पर जलता हुआ दिया या फिर एक मोमबत्ती रखें और उसके बाद उसे गिलास से ढक दें ऐसा करने से कांच के गिलास में वैक्यूम जैसा प्रेशर बनने लगेगा, जिससे नाभि धीरे-धीरे अपने स्थान पर आ सकती है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि नाभि खिसकने की समस्या काफी कष्टदायक और दर्दनाक हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को जब भी समस्या का सामना करना पड़े तो कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। इससे अलग यदि घरेलू उपाय को अपनाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।