Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में नाभि खिसक जाए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानें एक्सपर्ट से

Navel Displacement In Pregnancy what to do and what to avoid: प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकना एक आम समस्या है।

Navel Displacement In Pregnancy what to do and what to avoid: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे संवेदनशील दौर होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं में कई प्रकार के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव आते हैं। हार्मोनल बदलावों के कारण पेट में दर्द, अपच, उल्टी और गैस की समस्या भी प्रेग्नेंसी में आम होती है। प्रेग्नेंसी में उल्टी और पेट में दर्द के कारण नाभि खिसकना की परेशानी भी देखी जाती है।

आम दिनों में जब किन्हीं कारणों नाभि खिसकने की समस्या होती है, तो महिलाएं इसे पड़ोस की आंटी या दाई मां से बैठवा लेती हैं। लेकिन जब बात प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने की आती है, तो महिलाएं समझ नहीं पाती हैं कि उन्हें इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर

Navel-Displacement-In-Pregnancy-what-to-do-and-what-to-avoid-inside

प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने के कारण

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, "नाभि खिसकना" या "नाभि टलना" का मतलब है- पेट की मांसपेशियों या नसों का अपनी जगह से खिसक जाना। प्रेग्नेंसी में जब महिलाओं को पाचन से जुड़ी परेशानियां ज्यादा होती हैं, तब नाभि का खिसकना आम बात है। प्रेग्नेंसी में अचानक भारी चीज उठाने, आंतों में बदलाव और शारीरिक थकावट के कारण नाभि खिसकने की परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने पर क्या करना चाहिए- What to do if navel slips during pregnancy

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि नाभि खिसकना का कोई मेडिकल इलाज नहीं है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।

- प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने पर शरीर को पूरा आराम दें। कोई भी भारी या शरीर को अचानक झटका देने वाली गतिविधि करने से पूरी तरह से बचें।

- अजवाइन और सौंफ का पानी हल्का गुनगुना करके पिएं। ऐसा करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और नाभि वापस अपनी जगह पर आ सकती है।

-  नाभि खिसकने पर अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम से पेट की नसों में संतुलन आता है। प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने की परेशानी 1 या 2 दिन आती है, तो अनुलोम-विलोम फायदेमंद होता है।

- प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने के कारण गैस, दर्द और अपचन की परेशानी बनी रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

amniotic-fluid-in-pregnancy-main

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने पर क्या नहीं करना चाहिए- What not to do if the navel slips during pregnancy

- डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि प्रेग्नेंसी में नाभि खिसकने पर भारी वजन उठाने और झुकने से बचना चाहिए। वजन उठाने से मांसपेशियों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जो स्थिति को बदतर बना सकता है।

- कुछ महिलाएं पेट पर हाथ फेरकर या नाभि के आसपास के हिस्सों पर दबाव बनाकर इसे ठीक करने की कोशिश करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में इस तरह की स्थिति खतरनाक हो सकती है। इसलिए नाभि और इसके आसपास के हिस्सों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं।

- नाभि संतुलन के लिए किसी भी प्रकार के योगासन और एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टरों की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान "नाभि खिसकना" एक आम बात है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को सावधानी और समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है।

Read Next

भारत में कौन सी है टॉप 5 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी? डॉक्टरों ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 14, 2025 16:34 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Apr 14, 2025 16:34 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content