Dos and Dont's when the navel slips : भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों में नाभि खिसकना (या नाभि का हिल जाना) एक आम बात है। नाभि खिसकना सुनने में बेशक एक आम समस्या लग सकती है, लेकिन इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि नाभि खिसकने के कारण पेट में दर्द, भूख न लगना, गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
नाभि खिसकना क्या होता है- What is navel displacement
डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि जब पेट की मांसपेशियां असंतुलित या कमजोर हो जाती हैं, तो नाभि अपने सामान्य स्थान से थोड़ा इधर-उधर खिसक जाती है। यूं तो नाभि खिसकना कोई मेडिकल परेशानी नहीं है, लेकिन इस दौरान होने वाली शारीरिक परेशानियां लोगों को बुरी स्थिति में डाल सकती है। नाभि खिसकने की समस्या अगर लगातार बनी रहती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब
नाभि खिसकने के मुख्य कारण- Main reasons for navel displacement
भारी वजन उठाना
सुबह खाली पेट भारी काम करना
ज्यादा तनाव और चिंता की परेशानी
पाचन तंत्र की गड़बड़ी या कब्ज
पीरियड्स के दौरान शारीरिक कमजोरी
इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी
नाभि खिसकने पर क्या करें- What to do if the navel slips
डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि नाभि खिसकने पर व्यक्ति को कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना चाहिए। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...
- नाभि खिसकने पर पेट को आराम देने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं और गहरी सांस लें।
- पेट के उस हिस्से पर हल्के गुनगुने तेल से मालिश करें, ताकि नाभि अपनी जगह पर आ जाए। इस दौरान हाथों को गोल-गोल घुमाएं।
- नाभि खिसकने के दौरान हल्का गुनगुना पानी पिएं। इस तरह का पानी पीने से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद मिलती है। यह कब्ज और एसिडिटी को भी दूर करता है।
- नाभि खिसकने पर अगर आपको पेट में दर्द और मरोड़ को करने के लिए गर्म तेल या गर्म पानी से सिंकाई करें।
- नाभि को दोबारा स्थान पर लाने के लिए कुछ योगासन भी मददगार होते हैं। लेकिन इन योगासनों का अभ्यास विशेषज्ञों की देखभाल में ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर
नाभि खिसकने पर क्या नहीं करना चाहिए- What should not be done if the navel gets dislocated
- इस स्थिति में ज्यादा वजन उठाने से बचें। इससे मांसपेशियों पर और अधिक तनाव पड़ सकता है
- खाली पेट ज्यादा शारीरिक बल वाला कम करने से बचें।
- पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचाव के लिए जंक फूड का सेवन न करें।
- आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, नाभि क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होता है, ज्यादा जोर से मालिश करने से स्थिति बिगड़ सकती है।
इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई
डॉ. चंचल शर्मा की मानें, तो नाभि खिसकना एक आम परेशानी है। लेकिन यह समस्या अगर आपको बार-बार हो रही है, तो इस विषय पर आयुर्वेचार्य से बात करें और इलाज करवाएं।