मजबूत और सफेद दांत चाहिए तो रोज सही तरीके से करें मुंह की सफाई

हर कोई सफेद और मजबूत दांत चाहता है। इसके लिए दांतों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। जानिए दांतों की सफाई का सही तरीका।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Feb 22, 2023 15:03 IST
मजबूत और सफेद दांत चाहिए तो रोज सही तरीके से करें मुंह की सफाई

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

अकसर ही देखा जाता है कि लोग किसी भी छोटी या बड़ी बीमारी के होने पर डॉक्टर से सलाह लेते हैं या इलाज कराते हैं। लेकिन जब बात ओरल हेल्थ की आती है तो इसे पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं। दांतों की सफाई को भी सीरियसली नहीं लेते हैं। कभी अगर दांतों में दर्द की समस्या होती है तो उसे भी नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब दांत का दर्द असहनीय हो जाता है, मसूड़ों में सूजन और खून आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, सांस में भी दुर्गंध आने लगती है। इस स्थिति में जब वह डेंटिस्ट के पास जाते हैं तो कई बार दांत निकालने की नौबत आ जाती है या रूट कैनाल (एक तरह का डेंटल ट्रीटमेंट) करवाना पड़ता है। इस सारे प्रोसिजर में बहुत अधिक पैसे खर्च होते हैं और दर्द अलग से सहन करना पड़ता है। यहां तक कि एक रिसर्च के अनुसार दांतों की प्रॉब्लम को, दूसरी कई हेल्थ प्रॉब्लम का कारण भी पाया गया है। इसलिए जरूरी है कि दांतों की हेल्थ पर भी गौर किया जाए। इसके लिए शुरुआत से ही दांतों की केयर करनी चाहिए। आइए इस लेख में डिटेल में जानते हैं कि दांतों की केयर कैसे करें और कौन से टिप्स को फॉलो करें।

दो बार ब्रश करें

right way to clean teeth

हममें से अधिकतर लोग जानते हैं कि सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। लेकिन आलस के कारण कई लोग रात को ब्रश नहीं करते हैं। यही पहली गलती होती है, जो दांतों की समस्याओं को बढ़ाती है। इसलिए जरूरी है कि दो टाइम ब्रश करने की आदत बनाई जाए। इसी के साथ ब्रश करने का पैटर्न भी सही हो, लगभग 2 मिनट तक दांतों को ब्रश किया जाए। लेकिन यह ब्रशिंग हार्ड नहीं होनी चाहिए, आपको हल्के हाथों से दांतों में ब्रश चलाना है। साथ ही एक बात का और ध्यान रखें कि आपका ब्रश सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला हो।

इसे भी पढ़ें : दांतों की सफाई से जुड़ी इन मिथकों पर करते हैं विश्वास तो रहें सावधान, जानें ओरल हेल्थ से जुड़े मिथ्स की सच्चाई

माउथवॉश का करें इस्तेमाल

सिर्फ ब्रश करने से ही दांत की सही देखभाल नहीं होती है, आपको माउथवॉश का भी इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी आप ब्रश करें तो उसके बाद माउथवॉश जरूर करें। इससे आपकी सांसों की दुर्गंध दूर होती है और आपको फ्रेशनेस की फीलिंग भी आती है। साथ ही माउथवॉश करने से कैविटी इश्यू भी कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें : दांतों के लिए क्यों जरूरी है टीथ स्केलिंग? जानिए इसके फायदे

फ्लॉस करें

दांतों की सफाई का एक यह तरीका भी है। फ्लॉस यानी एक सिंथेटिक धागे की मदद से दांतों के बीच के हिस्से की क्लीनिं करना। यह सिंथेटिक धागा खरीदने में मिलता है, जिसे आप आसानी से बाजार से ले सकते हैं। इस धागे की मदद से जो खाद्य पदार्थ दांतों के बीच फंसते हैं, उसे निकाला जाता है। बारीक सफाई करने की वजह से मुंह से बदबू की समस्या दूर हो ती है और कैविटी भी नहीं जमती है।

इसे भी पढ़ें : दांतों की देखभाल के लिए इन खास बातों को जरूर जानें

जीभ की सफाई भी जरूरी

मुंह की सफाई के दौरान जीभ की अनदेखी करना भी सही नहीं है। कई बार आप मुंह की तो अच्छी तरह सफाई करते हैं, लेकिन जीभ की क्लीनिंग नहीं करने वजह से इस पर सफेद परत जम जाती है। परत जमने की वजह से आप जो भी खाते हैं, उसका स्वाद नहीं आता है। इस तरह की स्थिति आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप जीभ की भी रोजाना नियमित रूप से सफाई करें। आप चाहें तो इसके लिए टंग क्लीनर (जीभ साफ करने के लिए इस्तेमाल में आना टूल) या फिर ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी हैं जरूरी बातें

मीठा खाने से परहेज करें : कई लोगों को मिठाई, चॉकलेट या मीठे फूड आइटम्स खाने का बहुत शौक होता है। लेकिन वह भूल जाते हैं कि दांत में कैविटी होने का एक कारण मीठा भी है। इसलिए मीठे खाने या स्वीट्स आइटम्स को लेकर कंट्रोल जरूरी है। साथ ही ब्रश करने के बाद स्वीट्स को अवॉयड भी करना चाहिए। 

डेंटिस्ट के पास नियमित जाएं : दांतों की सही केयर करने के बावजूद भी लोगों को डेंटिस्ट के पास छह महीने में जरूर जाना चाहिए। इस दौरान दांतों की कैविटी इश्यूज को ठीक कराना चाहिए। ऐसा करने पर ही दांतों से जुड़ी बड़ी समस्याएं नहीं होंगी और भी बरकरार रहेगी।

image credit : freepik

 
Disclaimer